By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Gold Silver Price 30 May 2026 : चांदी में बड़ी छलांग, सोना भी हुआ महंगा, जानिए आपके शहर के ताजा रेट
Pin Postव्यापार - रोज़गार

Gold Silver Price 30 May 2026 : चांदी में बड़ी छलांग, सोना भी हुआ महंगा, जानिए आपके शहर के ताजा रेट

Swadesh News
Last updated: May 30, 2026 1:33 pm
By Swadesh News
Share
4 Min Read
Gold Silver Price 30 May 2026
Gold Silver Price 30 May 2026
SHARE

Gold Silver Price 30 May 2026 : नई दिल्ली, शनिवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मजबूत वैश्विक संकेतों, अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते और घरेलू बाजार में शादी-ब्याह के सीजन की मांग के चलते कीमती धातुओं के दामों में उछाल दर्ज किया गया।

Contents
Gold Silver Price 30 May 2026 : प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भावGold Silver Price 30 May 2026 : एमसीएक्स पर मिला मिला-जुला रुखये भी जानिए Chanakya Niti : पैसा बचाना है तो इन 5 जगहों पर बनें ‘महा-कंजूस’, हमेशा भरा रहेगा बैंक बैलेंस

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना करीब 1,600 रुपये मजबूत होकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी में बड़ी तेजी आई और इसका भाव 5,000 रुपये चढ़कर 2,74,700 रुपये प्रति किलो हो गया।

वहीं, गुड रिटर्न्स के अनुसार शनिवार सुबह सोने और चांदी के रेट में हल्की बढ़त दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 10 रुपये बढ़कर 1,57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट गोल्ड 1,44,510 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड 1,18,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, चांदी भी 100 रुपये मजबूत होकर 2,80,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

Gold Silver Price 30 May 2026 : प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट

इंदौर ₹1,57,700 ₹1,44,560 ₹1,18,290
भोपाल ₹1,57,700 ₹1,44,560 ₹1,18,290
लखनऊ ₹1,57,780 ₹1,44,660 ₹1,18,390
जयपुर ₹1,57,780 ₹1,44,660 ₹1,18,390
दिल्ली ₹1,57,190 ₹1,44,100 ₹1,17,930
मुंबई ₹1,57,040 ₹1,43,950 ₹1,17,780
कोलकाता ₹1,57,040 ₹1,43,950 ₹1,17,780
चेन्नई ₹1,59,290 ₹1,46,010 ₹1,22,560
कानपुर ₹1,57,780 ₹1,44,660 ₹1,18,390
पटना ₹1,57,700 ₹1,44,560 ₹1,18,290

Gold Silver Price 30 May 2026 : एमसीएक्स पर मिला मिला-जुला रुख

एमसीएक्स पर सोने और चांदी के वायदा भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अगस्त डिलीवरी वाला सोना मामूली तेजी के साथ 1,61,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं जून डिलीवरी वाला सोना गिरकर 1,56,000 रुपये पर आ गया। अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना बढ़त के साथ 1,64,732 रुपये पर बंद हुआ।

चांदी की बात करें तो जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 2,67,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया।

Gold Silver Price 30 May 2026 : क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के जिंस शोध प्रमुख हरीश वी के अनुसार, अमेरिका-ईरान के बीच संभावित संघर्ष विराम और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बने माहौल का असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिख रहा है। घरेलू बाजार में शादी-ब्याह की मांग भी कीमतों को सहारा दे रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल बाजार में बड़ी बिकवाली का दबाव नजर नहीं आ रहा है। सुरक्षित निवेश की मांग और औद्योगिक उपयोग के कारण चांदी को भी मजबूती मिल सकती है।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में करीब एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने से कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं।

ये भी जानिए Chanakya Niti : पैसा बचाना है तो इन 5 जगहों पर बनें ‘महा-कंजूस’, हमेशा भरा रहेगा बैंक बैलेंस

TAGGED:18 कैरेट सोने का भाव18k gold rate22 कैरेट गोल्ड रेट22k gold price24 कैरेट सोना24K Gold Rategold rate todayGold Silver Price TodayHindi NewsSilver price todaySona Chandi BhavTODAY NEWSआज का गोल्ड रेटआज का सिल्वर रेटएमसीएक्स गोल्ड रेटचांदी का भावसर्राफा बाजार भावसोना चांदी की कीमत
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : स्टार्टअप शुरू करने से पहले जान लें चाणक्य के 5 बिजनेस मंत्र, हर Entrepreneur के लिए सफलता की सीख

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?