By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मध्यकाल > MP Wheat Procurement Record : गेहूं उपार्जन में कीर्तिमान, किसानों की मेहनत का सम्मान,MP में अब तक 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी
मध्यकाल

MP Wheat Procurement Record : गेहूं उपार्जन में कीर्तिमान, किसानों की मेहनत का सम्मान,MP में अब तक 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: May 28, 2026 3:51 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
3 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

MP Wheat Procurement Record : 13.36 लाख किसानों से गेहूं उपार्जन, MP नंबर- 1,MSP पर गेहूं उपार्जन में देश में अग्रणी ‘मध्यप्रदेश’

MP Wheat Procurement Record : मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन में इतिहास रच दिया है, प्रदेश देशभर में नंबर-1 बनकर उभरा है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदी में मध्यप्रदेश ने सर्वाधिक किसानों को लाभ पहुंचाते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया है। प्रदेश में अब तक 13 लाख 36 हजार से अधिक किसानों से 103 लाख 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।प्रदेश सरकार का दावा है कि MSP पर सबसे अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने के मामले में भी मध्यप्रदेश देश में अग्रणी बनकर उभरा है। खास बात ये है कि 8 लाख 9 हजार 990 सीमांत एवं लघु किसानों से 32 लाख 14 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। जबकि प्रदेश में गेहूं उपार्जन का कार्य अभी भी जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे किसानों के परिश्रम और सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम बताया है। केंद्र सरकार ने भी प्रदेश में रिकॉर्ड उत्पादन को देखते हुए गेहूं खरीदी की सीमा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन करने की मंजूरी दी थी, जिससे किसानों को अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने का बड़ा अवसर मिला।

MP Wheat Procurement Record : इस वर्ष किसानों को गेहूं पर MSP और बोनस मिलाकर लगभग 2625 रूपये प्रति क्विंटल तक का भुगतान सुनिश्चित किया गया। सरकार के मुताबिक अब तक प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को अब तक उपार्जित गेहूं के एवज में 22 हजार 842.9 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।एमपी में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी से न केवल किसानों की आय में वृद्धि हुई है, बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। मध्यप्रदेश अब पंजाब के बाद देश में गेहूं उपार्जन के मामले में शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि अन्नदाताओं की समृद्धि ही मध्यप्रदेश की प्रगति का आधार है। मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन ने 103 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया है। और गेहूं उपार्जन अभी जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार किसानों के हित, सम्मान और समृद्धि के लिए निरंतर प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।।।

read more : Urdu Shayari : मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन, 91 साल की उम्र में भोपाल में ली अंतिम सांस

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsMP Wheat Procurement RecordnewsTODAY NEWSUpUP News
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश स्पेशल

MP Weather Today : 22 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार, 16 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून सिस्टम

By Abhishek Singh
Abhinav Arora Car Fire Yamuna Expressway
उत्तर प्रदेश

Abhinav Arora Car Fire Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की चलती कार में लगी भीषण आग, परिवार समेत बाल-बाल बचे

By Yoganand Shrivastava
UP 40 Crore Plantation Drive Letter
उत्तर प्रदेश

UP 40 Crore Plantation Drive Letter: यूपी में 40 करोड़ पौधारोपण होने पर सीएम का बड़ा संदेश; प्रदेशवासियों को लिखी पाती, बताया ‘सनातन चेतना का महोत्सव’

By Yoganand Shrivastava
Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested
उत्तराखंड

Badrinath Temple Donation Theft Pramod Nautiyal Arrested बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: फरार मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल घर से गिरफ्तार; BKTC का सस्पेंड कर्मी है आरोपी

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?