,

Fake Marriage: दुर्ग में ‘फेक मैरिज पार्टी’ को लेकर बवाल, विरोध के बाद इवेंट स्थगित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Fake Marriage

Fake Marriage: हिंदू संगठनों ने बताया विवाह संस्कार का मजाक

Fake Marriage: दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र स्थित कोसी रिसोर्ट में आयोजित होने वाली ‘फेक मैरिज पार्टी’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। 30 मई को होने वाले इस इवेंट का सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर प्रचार किया गया था। युवाओं को आकर्षित करने के लिए 499 रुपए की कपल एंट्री रखी गई थी और युवक-युवतियों को दूल्हा-दुल्हन की तरह सजकर आने की अपील की गई थी।

आयोजकों द्वारा रिसोर्ट में पूरी तरह शादी जैसा नकली माहौल तैयार करने की योजना थी, ताकि लोगों को असली विवाह समारोह जैसा अनुभव मिल सके। जैसे ही इस आयोजन की जानकारी हिंदू युवा मंच और अन्य हिंदू संगठनों को मिली, उन्होंने इसे हिंदू रीति-रिवाजों और विवाह संस्कार का अपमान बताते हुए रिसोर्ट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Fake Marriage: पुलिस ने की कार्रवाई, रिसोर्ट प्रबंधन ने इवेंट रोका

स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका के चलते कोसी रिसोर्ट के मैनेजर ब्रह्म दत्त पांडे के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मैनेजर ने स्वीकार किया कि फेक मैरिज पार्टी का आयोजन भारतीय रीति-रिवाजों के अनुरूप नहीं था। विवाद बढ़ने के बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने फिलहाल इस इवेंट को स्थगित कर दिया है।

दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आयोजन में सामाजिक और धार्मिक संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखें ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

read also: Puranpur : पूरनपुर में चोरों के हौसले बुलंद: बाजार से पत्रकार की बाइक दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई आरोपी की तस्वीर

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ