Gold Price Today 27 May 2026 : नई दिल्ली, वैश्विक बाजार में बढ़ती हलचल और निवेशकों की सतर्कता के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी करीब ₹2,000 प्रति किलो तक उछल गई, जबकि सोना भी लगभग ₹300 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ।
3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में ₹2,70,628 प्रति किलो पर बंद हुई थी और बुधवार सुबह बढ़त के साथ ₹2,72,603 पर खुली। कारोबार के दौरान इसमें तेज उछाल आया और भाव ₹2,72,628 तक पहुंच गया। सुबह करीब 9:25 बजे चांदी ₹1,372 यानी 0.51% की मजबूती के साथ ₹2,72,000 प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही थी।
वहीं, 5 जून डिलीवरी वाला सोना भी मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। पिछला बंद भाव ₹1,57,616 प्रति 10 ग्राम था, जबकि बुधवार को यह ₹1,57,541 पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसमें करीब ₹282 की तेजी दर्ज हुई और भाव ₹1,57,898 तक पहुंच गया।

Gold Price Today 27 May 2026 : सर्राफा बाजार में नरमी
एमसीएक्स में तेजी के बावजूद सर्राफा बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना करीब ₹600 टूटकर ₹1,58,290 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोने का भाव ₹550 घटकर ₹1,45,100 रहा, जबकि 18 कैरेट सोना ₹450 कमजोर होकर ₹1,18,720 पर आ गया। चांदी भी करीब ₹100 फिसलकर ₹2,84,900 प्रति किलो पर कारोबार करती दिखी।
Gold Price Today 27 May 2026 : प्रमुख शहरों में सोने के दाम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,58,440 प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि मुंबई और कोलकाता में इसका भाव ₹1,58,290 दर्ज किया गया। भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोना ₹1,58,930 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा।
Gold Price Today 27 May 2026 : प्रमुख शहरों में सोने का रेट (Today 9.30 AM)
शहर 24K 22K 18K
भोपाल ₹158930 ₹145690 ₹119210
इंदौर ₹158930 ₹145690 ₹119210
जयपुर ₹159030 ₹145790 ₹119310
लखनऊ ₹159030 ₹145790 ₹119310
कानपुर ₹159030 ₹145790 ₹119310
पटना ₹158930 ₹145690 ₹119210
दिल्ली ₹158440 ₹145250 ₹118870
मुंबई ₹158290 ₹145100 ₹118720
कोलकाता ₹158290 ₹145100 ₹118720
चेन्नई ₹160680 ₹147290 ₹123590
Gold Price Today 27 May 2026 : बाजार पर भू-राजनीतिक असर
कमोडिटी बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता का असर कीमती धातुओं पर साफ दिखाई दे रहा है। निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और वैश्विक संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।
विश्लेषकों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में सोने-चांदी की दिशा तय करेंगे। यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम होता है तो महंगाई का दबाव घट सकता है, जिससे कीमती धातुओं में स्थिरता देखने को मिल सकती है। वहीं, तनाव बढ़ने की स्थिति में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर फिर से सोने की ओर रुख कर सकते हैं।

