By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Mandleshwar Narmada Maha Aarti : वाराणसी की तर्ज पर महाआरती से गुंजायमान हुआ मण्डलेश्वर का रामघाट, गंगा दशमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
मध्य प्रदेश

Mandleshwar Narmada Maha Aarti : वाराणसी की तर्ज पर महाआरती से गुंजायमान हुआ मण्डलेश्वर का रामघाट, गंगा दशमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Abhishek Singh
Last updated: May 26, 2026 10:08 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Mandleshwar Narmada Maha Aarti : 5 हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति से भक्तिमय हुआ राम घाट

Mandleshwar Narmada Maha Aarti : पावन सलिला माँ नर्मदा के तट मण्डलेश्वर के रामघाट पर आज मंगलवार, गंगा दशमी के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। नगर के नवनिर्मित घाट पर वाराणसी की विख्यात गंगा आरती की तर्ज पर भव्य माँ नर्मदा महाआरती का गरिमामय शुभारंभ हुआ। इस दिव्य और भव्य आयोजन के साक्षी बनने के लिए क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु रामघाट पहुंचे, जिससे पूरा घाट परिसर पूरी तरह नर्मदा मय और भक्तिमय नजर आया।
​

Contents
Mandleshwar Narmada Maha Aarti : 5 हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति से भक्तिमय हुआ राम घाटMandleshwar Narmada Maha Aarti : श्रद्धा और आस्था का अभूतपूर्व संगमMandleshwar Narmada Maha Aarti : ३१ वर्षों की साधना को मिला भव्य स्वरूप​Mandleshwar Narmada Maha Aarti : व्यवस्थाओं का रहा विशेष सहयोग

Mandleshwar Narmada Maha Aarti : श्रद्धा और आस्था का अभूतपूर्व संगम

​आज शाम जैसे ही घड़ी में 7:30 बजे, शंखध्वनि, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ नर्मदा की महाआरती प्रारंभ हुई। घाट पर चारों ओर सिर्फ और सिर्फ श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। पैर रखने तक की जगह नहीं थी, लेकिन अनुशासन और भक्ति का भाव हर चेहरे पर साफ झलक रहा था। दीपों की रोशनी से पूरी नर्मदा नदी जगमगा उठी, जिसने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Mandleshwar Narmada Maha Aarti : ३१ वर्षों की साधना को मिला भव्य स्वरूप

​उल्लेखनीय है कि माँ नर्मदा आरती मंडल वर्ष 1995 (विगत 31 वर्षों) से लगातार रामघाट पर परंपरागत रूप से नर्मदा आरती करता आ रहा है। अब नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे और महेश्वर के नर्मदा महाआरती प्रकल्प के सहयोग से इसे यह वृहद और भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। महेश्वर के प्रकल्प प्रमुख पंडित शुभम जोशी के मार्गदर्शन और सानिध्य में स्थानीय विद्वान पंडितों द्वारा इस धार्मिक अनुष्ठान को पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

​Mandleshwar Narmada Maha Aarti : व्यवस्थाओं का रहा विशेष सहयोग

​इस भव्य शुरुआत को लेकर पिछले दिनों नर्मदा आश्रय स्थल पर एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसमें मण्डलेश्वर नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे ने आरती के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था। महाआरती के सफल क्रियान्वयन के लिए आरती मंडल के मुकेश श्रीवास, संतोष चौहान, पवन तवर, मनीष पाटीदार सहित पूरी टीम और स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।नगर परिषद के अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे ने बताया कि गंगा दशमी के इस भव्य शुभारंभ के बाद अब प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा के विशेष अवसरों पर इसी प्रकार वाराणासी की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन अनवरत जारी रहेगा। आज संपन्न हुई इस महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

READ MORE : Ganga Aarti : सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ, अब होगी हर शाम

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMandleshwar Narmada Maha AartiMP NewsnewsTODAY NEWSuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Budni Road Accident
मध्य प्रदेश

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

By Yoganand Shrivastava
Morena Eviction News मु
मध्य प्रदेश

Morena Eviction News: कोर्ट के आदेश पर उजड़ा आशियाना, बेदखली से नाराज परिवार ने किया चक्काजाम

By Yoganand Shrivastava
MP TOP 10
मध्य प्रदेश

MP TOP 10: बारिश का अलर्ट, महाकाल में सावन की तैयारी, कानून-व्यवस्था और विकास की बड़ी अपडेट्स

By Isa Ahmad
Pin Postधर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : स्टार्टअप शुरू करने से पहले जान लें चाणक्य के 5 बिजनेस मंत्र, हर Entrepreneur के लिए सफलता की सीख

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?