By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > PCPNDT Informer Reward : पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मुखबिरों को मिलेगा 2 लाख तक इनाम, कन्या भ्रूण हत्या रोकने सरकार सख्त
मध्य प्रदेश

PCPNDT Informer Reward : पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मुखबिरों को मिलेगा 2 लाख तक इनाम, कन्या भ्रूण हत्या रोकने सरकार सख्त

Abhishek Singh
Last updated: May 26, 2026 8:35 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

PCPNDT Informer Reward : अवैध लिंग जांच और भ्रूण चयन की सूचना देने वालों को प्रोत्साहन राशि, सफल स्टिंग ऑपरेशन पर भी मिलेगा पुरस्कार

PCPNDT Informer Reward : कन्या भ्रूण हत्या और अवैध लिंग जांच जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत सख्त कदम उठाए हैं। गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 और नियम 1996 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा “पुनरीक्षित मुखबिर पुरस्कार योजना-2021” संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत अवैध भ्रूण लिंग जांच और लिंग चयन से जुड़ी जानकारी देने वाले मुखबिरों को 2 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Contents
PCPNDT Informer Reward : अवैध लिंग जांच और भ्रूण चयन की सूचना देने वालों को प्रोत्साहन राशि, सफल स्टिंग ऑपरेशन पर भी मिलेगा पुरस्कारPCPNDT Informer Reward : सफल कार्रवाई पर मिलेगी दो किश्तों में राशिPCPNDT Informer Reward : स्टिंग ऑपरेशन को बनाया गया बड़ा हथियारPCPNDT Informer Reward : किसे कितनी मिलेगी प्रोत्साहन राशिPCPNDT Informer Reward : बेटियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी
PCPNDT Informer Reward

PCPNDT Informer Reward : सफल कार्रवाई पर मिलेगी दो किश्तों में राशि

सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यदि मुखबिर की सूचना पर कानूनी कार्रवाई होती है और मामला न्यायालय में सिद्ध हो जाता है, तो कुल 2 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें पहली किश्त के रूप में 1.25 लाख रुपये कोर्ट में चालान पेश होने पर दिए जाएंगे, जबकि दूसरी किश्त के रूप में 75 हजार रुपये अपराध सिद्ध होने के बाद प्रदान किए जाएंगे।

PCPNDT Informer Reward : स्टिंग ऑपरेशन को बनाया गया बड़ा हथियार

पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी पालन के लिए शासन स्टिंग ऑपरेशन को अहम माध्यम के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। अवैध लिंग जांच करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिए डिकॉय महिला और मुखबिरों की मदद से गोपनीय कार्रवाई की जाती है।

PCPNDT Informer Reward : किसे कितनी मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सफल स्टिंग ऑपरेशन के बाद पहली किश्त में कुल 1.25 लाख रुपये वितरित किए जाएंगे। इसमें मुखबिर को 50 हजार रुपये, डिकॉय महिला को 20 हजार रुपये, सहयोगी को 10 हजार रुपये, जिला नोडल अधिकारी को 15 हजार रुपये और अभियोजन अधिकारी को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे।वहीं न्यायालय में अपराध सिद्ध होने पर दूसरी किश्त के रूप में 75 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसमें मुखबिर को 30 हजार रुपये, डिकॉय महिला को 10 हजार रुपये, सहयोगी को 5 हजार रुपये, जिला नोडल अधिकारी को 10 हजार रुपये और अभियोजन अधिकारी को 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

PCPNDT Informer Reward : बेटियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी

सरकार ने आमजन से अपील की है कि भ्रूण लिंग जांच और लिंग चयन जैसी गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें और बेटियों के सम्मान व सुरक्षित भविष्य के लिए सामाजिक जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

READ MORE : E-Cycles : सीएम डॉ. यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट के दौर में EV सबसे बेहतर विकल्प

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMPnewsPCPNDT Informer RewardTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट ने गाय वध पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
देश- विदेश

SC Stays Madras HC Order : तमिलनाडु में गो वंश वध मामले पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
ऐसा भी होता है

Crow Funeral Mystery : क्या कौवे सच में करते हैं अंतिम संस्कार? जानिए साथी की मौत पर क्यों इकट्ठा हो जाते हैं दर्जनों कौवे

By Abhishek Singh
मनोरंजन

Box Office Collection : संडे को Dhamaal 4 का धमाका, Alpha और Welcome To The Jungle पर भारी पड़ी अजय देवगन की फिल्म

By Abhishek Singh
Pin Postमध्यकाल

MP Tech Growth Conclave : सेमीकंडक्टर और AI इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत,कई बड़ी कंपनियों के साथ समझौतों पर दस्तखत

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?