By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश एजेंडा > Modi Government 12 Years : मोदी सरकार के 12 साल… बेमिसाल ,विकास, वैश्विक पहचान, नए भारत का दावा
स्वदेश एजेंडा

Modi Government 12 Years : मोदी सरकार के 12 साल… बेमिसाल ,विकास, वैश्विक पहचान, नए भारत का दावा

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: May 26, 2026 8:03 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
6 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Modi Government 12 Years : बड़े और कड़े फैसलों से क्या आए अच्छे दिन ? आर्थिक सुधार, डिजिटल क्रांति, वैश्विक कूटनीति

Modi Government 12 Years : मोदी सरकार के 12 साल विकास, वैश्विक पहचान और नए भारत का दावा, देश की सत्ता पर नरेंद्र मोदी को काबिज हुए 12 साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अपने 12 साल पूरे होने को ‘विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा’ के दौर के रूप में पेश कर रही है। सरकार का दावा है कि बीते एक दशक में भारत ने आर्थिक, रणनीतिक और सामाजिक मोर्चों पर नई पहचान बनाई है, जबकि विपक्ष बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को लेकर सवाल उठा रहा है। लेकिन सरकार का दावा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है और वैश्विक निवेशकों के लिए बड़ा बाजार बनकर उभरा है। सरकार समर्थकों का कहना है कि आज भारत की बात वैश्विक मंचों पर गंभीरता से सुनी जाती है।मोदी सरकार न्यू इंडिया को भ्रष्टाचार मुक्त, डिजिटल और आत्मनिर्भर भारत के रूप में परिभाषित करती है।सरकार इसे निर्णायक नेतृत्व और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का उदाहरण बताती है। हालांकि विपक्ष सरकार के दावों पर लगातार सवाल उठा रहा है।बहरहाल अब मोदी सरकार के 12 साल केवल उपलब्धियों का राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि 2029 की रणनीति के भी अहम आधार माने जा रहे हैं। बीजेपी इसे अमृतकाल की उपलब्धियों के रूप में जनता के सामने रख रही है… और मिशन 2047 तक के विकसित भारत का है। जबकि विपक्ष इसे जवाबदेही और जनसरोकारों की कसौटी पर परखने की तैयारी में है। इसी मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे… मोदी सरकार के 12 साल कितने बेमिसाल… लेकिन पहले ये रिपोर्ट देख लेते हैं।

Modi Government 12 Years

Modi Government 12 Years : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 26 मई 2026 को अपने ऐतिहासिक 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस सफर में ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के मूल मंत्र पर चलते हुए देश ने आर्थिक प्रगति, डिजिटल क्रांति, और वैश्विक स्तर पर एक मजबूत पहचान हासिल की है। आज ही के दिन नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। पीएम मोदी ने अपने 12 साल के कार्यकाल में एक के बाद एक कड़े और बड़े फैसले लिए, जिनकी खूब चर्चा भी हुई। सरकार ने इसे इच्छाशक्ति बताया तो विपक्ष ने विरोध किया। अब साल 2014 से शुरू हुआ मोदी सरकार का सफर 2026 के पड़ाव पर पहुंच चुका है। 12 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी को देश में एक मजबूत और वैश्विक नेता के रूप में स्थापित किया। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 सालों के नेतृत्व को भारतीय राजनीति के एक बड़े दौर के रूप में देखा जा रहा है।

Modi Government 12 Years : नरेंद्र मोदी 2014 में अच्छे दिन के वादे के साथ सत्ता पर काबिज हुए और 2020 में आत्मनिर्भर का नारा दिया। साल 2014 में सत्ता में आई मोदी सरकार ने खुद को नए भारत की सरकार के तौर पर स्थापित करने की कोशिश की गई। ऐसे में इन 12 वर्षों में देश ने आर्थिक सुधार, डिजिटल क्रांति, वैश्विक कूटनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और सामाजिक योजनाओं के कई बड़े बदलाव देखे गए। मोदी सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के नारे के साथ गरीब, किसान, महिला और युवाओं को केंद्र में रखकर कई नई योजनाएं शुरू कीं। साथ ही विकास मॉडल पर सरकार का फोकस रहा।प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति को भी सरकार की बड़ी उपलब्धि माना जाता है। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता सफलतापूर्वक निभाई और वैश्विक मंचों पर अपनी रणनीतिक भूमिका मजबूत की। अमेरिका, रूस, फ्रांस, जापान और खाड़ी देशों के साथ संबंधों में नई मजबूती देखने को मिली। मोदी सरकार के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक और विवादित फैसले भी लिए गए, इन फैसलों ने देश की राजनीति और सामाजिक विमर्श को लंबे समय तक प्रभावित किया।

Modi Government 12 Years : भले ही भारतीय जनता पार्टी 12 साल के इस कार्यकाल को “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” का दौर बता रही है, तो वहीं विपक्ष लगातार सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल खड़े कर रहा है। विपक्ष लगातार सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, कृषि संकट और संस्थाओं के दुरुपयोग जैसे आरोप लगाता रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दल केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे हैं।मोदी सरकार के 12 साल केवल एक कार्यकाल का आंकड़ा नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में नेतृत्व, राष्ट्रवाद, विकास और कल्याणकारी योजनाओं के नए मॉडल की उपलब्धि माने जा रहे हैं। समर्थकों के लिए यह नए भारत का दौर है, जबकि विरोधियों के लिए यह लोकतांत्रिक बहस और जवाबदेही का समय भी है। मोदी सरकार अपने 12 साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखकर विकास और स्थिर नेतृत्व का संदेश देना चाहती है। वहीं विपक्ष इसे जवाबदेही का समय बताते हुए जनता के मुद्दों को केंद्र में लाने की कोशिश कर रहा है।

READ MORE : Ananya Panday Bharatanatyam Troll : अनन्या की हुई जोरदार ट्रोलिंग तो चंकी पांडे को संभालनी पड़ी बात, बेटी के बचाव में कूदे दिग्गज एक्टर

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshModi Government 12 YearsMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट ने गाय वध पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
देश- विदेश

SC Stays Madras HC Order : तमिलनाडु में गो वंश वध मामले पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
ऐसा भी होता है

Crow Funeral Mystery : क्या कौवे सच में करते हैं अंतिम संस्कार? जानिए साथी की मौत पर क्यों इकट्ठा हो जाते हैं दर्जनों कौवे

By Abhishek Singh
मनोरंजन

Box Office Collection : संडे को Dhamaal 4 का धमाका, Alpha और Welcome To The Jungle पर भारी पड़ी अजय देवगन की फिल्म

By Abhishek Singh
Pin Postमध्यकाल

MP Tech Growth Conclave : सेमीकंडक्टर और AI इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत,कई बड़ी कंपनियों के साथ समझौतों पर दस्तखत

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?