,

UP Police के 29 PPS अधिकारियों को मिलेगा IPS प्रमोशन, UPSC को भेजे गए नाम

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/up-police-pps-to-ips-promotion/

Report by: Vandana Rawat

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही 29 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस कैडर में प्रोन्नत किया जा सकता है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से रिक्त पदों के सापेक्ष तीन गुना अधिक अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिए गए हैं। अब आयोग की मंजूरी मिलने के बाद अगले महीने प्रदेश को नए प्रमोटेड आईपीएस अधिकारी मिल सकते हैं।

UP Police: 1998 से 2000 बैच के अधिकारियों की होगी पदोन्नति

जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा वर्ष 1998, 1999 और 2000 बैच के पीपीएस अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जानी है। हालांकि नियमों के तहत रिक्त पदों के मुकाबले तीन गुना अधिक नाम भेजना अनिवार्य होता है। इसी वजह से वर्ष 2001 बैच के कुछ अधिकारियों के नाम भी प्रस्ताव में शामिल किए गए हैं।

UP Police: UPSC की मंजूरी के बाद जारी होगा अंतिम आदेश

राज्य सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर यदि संघ लोक सेवा आयोग कोई आपत्ति नहीं जताता है तो अगले महीने 29 अधिकारियों को आईपीएस कैडर में प्रमोशन मिल जाएगा। इसके बाद गृह विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए जाएंगे।

UP Police: इन अधिकारियों के नाम शामिल

प्रमोशन सूची में शोएब इकबाल, सत्यपाल सिंह, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, दीपिका अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, रफीक अहमद, बंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुवन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तण्ड प्रताप सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, विनय चंद्रा, राजेश कुमार भारतीय, शुभ्रा भास्कर और प्रवीण सिंह चौहान के नाम शामिल हैं।

UP Police: पुलिस विभाग में लंबे समय से चल रही थी तैयारी

प्रदेश में लंबे समय से पीपीएस से आईपीएस प्रमोशन की प्रक्रिया पर काम चल रहा था। विभागीय स्तर पर वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और अन्य जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अब यह प्रस्ताव यूपीएससी को भेजा गया है। प्रमोशन के बाद प्रदेश पुलिस प्रशासन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

read also: Lucknow: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पहुंचे सीएम योगी, स्वर्गीय प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल