By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Dehra Dam Project : चौकी मनकापुर के बीच बनेगा 400 करोड का देहरा बांध – गोविंद सिंह राजपूत
मध्य प्रदेश

Dehra Dam Project : चौकी मनकापुर के बीच बनेगा 400 करोड का देहरा बांध – गोविंद सिंह राजपूत

Abhishek Singh
Last updated: May 25, 2026 8:59 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Dehra Dam Project : 34 ग्रामों के किसानों को मिलेगा लाभ, 9 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

Dehra Dam Project : सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं है किसानों के लिए सिंचाई के साधनों की उपलब्धता इतनी अधिक हो चुकी है कि अब हमारा किसान पंजाब जैसी खेती करेगा, चौकी मनकापुर के बीच देहरा बांध बनने जा रहा है जिसकी लागत 400 करोड से अधिक है। 34 ग्रामों के किसानों को लाभ मिलेगा। 9 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। 25 हजार से अधिक किसान होंगे लाभान्वित। यह बात खाघ नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के खजुरिया में आयोजित करोडों के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के अवसर पर कही। श्री राजपूत ने कहा कि एक समय था जब सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई के साधन न के बराबर थे लेकिन सुरखी विधानसभा क्षेत्र में जेरा परियोजना, परकुल परियोजना, मढिया बांध, मिडवासा परियोजना, अमोदा कंदेला परियोजना, पडरिया बांध, कालीपठार जलाषय जैसी परियोजनाओं से सुरखी विधानसभा क्षेत्र का हर क्षेत्र सिंचाई के मामले में अग्रणी हो गया है जहां के हजारों किसान लाभान्वित हो रहे है। यह खुषहाली और समृद्धि भाजपा सरकार की देन है जिन्होंने किसानों को साधन संपन्न और मजबूत बनाया। श्री राजपूत ने कहा कि हमारे यहां के किसान अब पंजाब, हरियाणा के किसानों जैसी खेती में संपन्नता की ओर अग्रसर है।

Contents
Dehra Dam Project : 34 ग्रामों के किसानों को मिलेगा लाभ, 9 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचितDehra Dam Project : जनकल्याणकारी योजनाओं से बदला ग्रामीण जीवनDehra Dam Project : पंचायत भवन, सड़क, नल-जल एवं तालाब जीर्णोद्धार जैसे कार्यों का हुआ भूमि पूजन

Dehra Dam Project : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, वहीं डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी संकल्प के साथ विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है।

Dehra Dam Project : जनकल्याणकारी योजनाओं से बदला ग्रामीण जीवन

Dehra Dam Project : मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं, हर घर नल-जल योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है।उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है तथा लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, सड़क निर्माण एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है।

Dehra Dam Project : पंचायत भवन, सड़क, नल-जल एवं तालाब जीर्णोद्धार जैसे कार्यों का हुआ भूमि पूजन

Dehra Dam Project : कार्यक्रम के दौरान खजुरिया, नौरजा, मुगरयाऊ सहित विभिन्न ग्रामों में पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, सीसी रोड, नल-जल योजना, चबूतरा निर्माण, तालाब जीर्णोद्धार एवं सड़क निर्माण जैसे अनेक विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्र में उत्साह और जनसमर्थन का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Dehra Dam Project : इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकमन लोधी, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल पटैल, जगदीष साहू, रामकुमार, सोहन साहू, शंकर विष्वकर्मा, अषोक रावत, रामकुमार साहू, प्र्रेमप्रकाष साहू, साधना साहू, अजब सिंह यादव, हरिनारायण नेकीराम खटीक, शैलेन्द्र साहू, सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार एवं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया।

READ MORE : Drinking Water Supply : पेयजल आपूर्ति को लेकर कलेक्टर सख़्त , लापरवाही स्वीकार्य नहीं

TAGGED:Dehra Dam ProjectHindi NewsMadhya PradeshMPnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सुप्रीम कोर्ट ने गाय वध पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
देश- विदेश

SC Stays Madras HC Order : तमिलनाडु में गो वंश वध मामले पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
ऐसा भी होता है

Crow Funeral Mystery : क्या कौवे सच में करते हैं अंतिम संस्कार? जानिए साथी की मौत पर क्यों इकट्ठा हो जाते हैं दर्जनों कौवे

By Abhishek Singh
मनोरंजन

Box Office Collection : संडे को Dhamaal 4 का धमाका, Alpha और Welcome To The Jungle पर भारी पड़ी अजय देवगन की फिल्म

By Abhishek Singh
Pin Postमध्यकाल

MP Tech Growth Conclave : सेमीकंडक्टर और AI इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत,कई बड़ी कंपनियों के साथ समझौतों पर दस्तखत

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?