NCC Camp Inspection : रींगस में चल रहा है 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर
NCC Camp Inspection : सीकर जिले के रींगस में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी शिविर का सीकर सांसद Amra Ram ने निरीक्षण किया। शिविर में 3 राज बटालियन के 500 से अधिक कैडेट्स विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। सांसद के शिविर पहुंचने पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जेएस लांबा और संस्था निदेशक प्रदीप शर्मा ने उनका स्वागत किया।

NCC Camp Inspection : कैडेट्स से संवाद कर जाना प्रशिक्षण का अनुभव
निरीक्षण के दौरान सांसद अमराराम ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कैडेट्स से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, अनुशासन और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कैडेट्स के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

NCC Camp Inspection : “देशसेवा की पहली सीढ़ी है एनसीसी”
सांसद अमराराम ने कहा कि एनसीसी युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने कहा कि देशसेवा से जुड़ने के लिए एनसीसी पहली सीढ़ी का कार्य करती है और इससे युवाओं को भविष्य में बेहतर अवसर भी प्राप्त होते हैं।

NCC Camp Inspection : रक्तदान शिविर का भी किया अवलोकन
शिविर के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर का भी सांसद ने अवलोकन किया। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए रक्तदान को महादान बताया और युवाओं से समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
NCC Camp Inspection : कैडेट्स को दिए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण
अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने सांसद को शिविर में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर में कैडेट्स को परेड, शारीरिक प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, सामाजिक सेवा और व्यक्तित्व विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
read more : Petrol Diesel Price Hike: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिनों में चौथी बार महंगा हुआ ईंधन

