Canvas Ramayan : इंदौर में दिखी भक्ति और कला की अनोखी मिसाल, एक ही कैनवास पर उकेरी पूरी रामायण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Canvas Ramayan : 164 फीट लंबे कैनवास पर दिखाई गई भगवान श्रीराम की संपूर्ण यात्रा

Canvas Ramayan : इंदौर में शनिवार को हंसदास मठ में भक्ति, कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां भारत की सबसे लंबी निरंतर रामायण पेंटिंग “रामायण ऑन कैनवास–रंगों के राम” का भव्य प्रदर्शन किया गया। इस अनूठी कलाकृति ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Canvas Ramayan : एकल कैनवास पर दिखाई गई रामायण की पूरी कथा

इस विशेष पेंटिंग को डॉक्टर सीमा अलावा ने तैयार किया है। 164 फीट लंबी और 5 फीट चौड़ी इस निरंतर पेंटिंग में भगवान श्रीराम के जीवन की संपूर्ण यात्रा को चित्रात्मक रूप में दर्शाया गया है। इसमें श्रीराम के जन्म, वनवास, संघर्ष, भक्ति, प्रेम, मर्यादा, धर्म और अंत में सत्य की विजय तक के प्रसंगों को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया। बताया गया कि इस पूरी कलाकृति के सभी प्रसंग और संदर्भ वाल्मीकि रामायण पर आधारित हैं।

Canvas Ramayan : महीनों की मेहनत से तैयार हुई अनूठी कलाकृति

डॉ. सीमा अलावा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग का शौक था। अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच समय निकालकर उन्होंने इस विशाल कैनवास पर पूरी रामायण को चित्रों के माध्यम से जीवंत किया। इस कलाकृति को तैयार करने में उन्हें कई महीनों का समय लगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है।

Canvas Ramayan : पूर्व राज्य मंत्री योगेंद्र महंत ने की सराहना

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री योगेन्द्र महन्त भी मौजूद रहे। उन्होंने इस अनोखी कलाकृति की जमकर सराहना की और कहा कि यह केवल एक पेंटिंग नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का जीवंत चित्रण है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कला प्रेमी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने इस भव्य पेंटिंग को देखकर कलाकार की कल्पनाशक्ति और मेहनत की प्रशंसा की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य