,

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

- Advertisement -
Ad imageAd image

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

UPSC Prelims Exam : संघ लोक सेवा आयोग की UPSC Civil Services Examination 2026 प्रारंभिक परीक्षा आज यानी 24 मई, रविवार को आयोजित की जा रही है। देशभर में लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए आयोग ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सुबह की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी।

UPSC Prelims Exam : समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी

यूपीएससी ने अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। सुबह की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। तय समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले सेंटर पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें।

UPSC Prelims Exam : एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य किया गया है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र भी साथ रखने की सलाह दी गई है।

UPSC Prelims Exam : इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक

यूपीएससी की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। स्मार्टफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेजर और अन्य गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर प्रतिबंधित वस्तुओं को रखने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। यदि कोई अभ्यर्थी ऐसा सामान लेकर पहुंचता है, तो उसे परीक्षा केंद्र के बाहर स्वयं सुरक्षित रखना होगा।

UPSC Prelims Exam : दिल्ली में सुबह 6 बजे से चलेगी मेट्रो

दिल्ली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए Delhi Metro Rail Corporation ने विशेष व्यवस्था की है। डीएमआरसी ने घोषणा की है कि रविवार को यूपीएससी परीक्षा को देखते हुए पूरे नेटवर्क पर सुबह 6 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। विशेष रूप से पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 6 बजे ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।

UPSC Prelims Exam : अभ्यर्थियों को शांत और सतर्क रहने की सलाह

परीक्षा विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले घबराहट से बचें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। परीक्षा केंद्र के नियमों का पालन करें और समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र