Forest Murder : शराब के नशे में विवाद बना खूनी वारदात
Forest Murder : हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग में संविदा पर तैनात प्लांटेशन वॉचर की उसके ही साथी ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय मेवा लाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का रहने वाला था। वह टांडा रेंज में वन विभाग के तहत संविदा पर प्लांटेशन वॉचर के पद पर कार्यरत था।

Forest Murder : आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Forest Murder : बताया जा रहा है कि देर रात मेवा लाल और उसके साथी तिवारी सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। दोनों शराब के नशे में थे। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि तिवारी सिंह ने पास में रखी कुल्हाड़ी से मेवा लाल की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण मेवा लाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी तिवारी सिंह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। मामले पर जानकारी देते हुए मनोज कत्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में हुए आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

