Panchayat Meeting : पंचायतों को स्थानीय स्तर पर समस्याएं सुलझाने के निर्देश
Panchayat Meeting : हरिद्वार में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप ने पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए शासन और सरकार के उच्च स्तर तक न जाना पड़े।इस समीक्षा बैठक में जिले के 25 मिनी सचिवालयों के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल हुए। अधिकारियों को पंचायत स्तर पर जनसुनवाई और शिकायत निवारण व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

Panchayat Meeting : मिनी सचिवालय बनेंगे “राष्ट्र निर्माण केंद्र”
Panchayat Meeting : जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप ने कहा कि मिनी सचिवालयों को अब “राष्ट्र निर्माण केंद्र” के रूप में और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। यहां बच्चों के लिए मूल्य आधारित शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। इसके लिए शिकायत रजिस्टर अनिवार्य रूप से मेंटेन किया जाएगा, जिसमें लिखित और मौखिक दोनों प्रकार की शिकायतों का विवरण दर्ज किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य पंचायत स्तर पर पारदर्शिता बढ़ाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
READ MORE : PBKS vs LSG: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी पंजाब किंग्स, आज लखनऊ से होगी टक्कर

