Morena में रिटायर्ड फौजी के घर दिनदहाड़े 1 करोड़ की चोरी, रिश्तेदारों पर वारदात का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/morena-retired-army-officer-theft/

REPORT BY: PRATAP SINGH BAGHEL

Morena: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक रिटायर्ड फौजी के घर दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। आरोप है कि भतीजे की सगाई की बातचीत करने आए रिश्तेदारों ने ही घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी और लाइसेंसी रायफल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह मामला देवगढ़ थाना क्षेत्र के नंदपुरा गांव का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Morena: दोपहर में घर पहुंचे थे रिश्तेदार

जानकारी के मुताबिक नंदपुरा गांव निवासी विष्णु सिंह सिंकरवार सेना से रिटायर्ड हैं। उनका बेटा और बड़े भाई का बेटा भी सेना में कार्यरत हैं। गुरुवार दोपहर उनके भतीजे राघवेंद्र की सगाई की बातचीत के सिलसिले में भिंड जिले से कुछ रिश्तेदार उनके घर पहुंचे थे।

बताया गया है कि राजेंद्र सिंह जादौन अपने साथ चार से पांच लोगों को लेकर आए थे। इसके अलावा गोले की घड़ी गांव से भी कुछ रिश्तेदार पहुंचे थे। इनमें एक तांत्रिक भी शामिल था। दोपहर करीब 12 बजे से 3 बजे तक सभी लोग घर में बैठकर बातचीत करते रहे।

Morena: रिश्तेदारों के जाने के बाद खुला चोरी का राज

शाम होते ही सभी मेहमान अपने-अपने घर लौट गए। इसके बाद जब परिवार के लोगों ने अंदर का कमरा खोला तो अलमारी का ताला टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे करीब 50 तोला सोने के जेवर, आधा किलो चांदी, 2 लाख 15 हजार रुपये नकद, 315 बोर की लाइसेंसी रायफल और 50 जिंदा कारतूस गायब थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए बागचीनी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से कुछ संदिग्धों को पकड़ लिया।

Morena: तांत्रिक पर सम्मोहन कर चोरी कराने का आरोप

रिटायर्ड फौजी विष्णु सिंह सिंकरवार ने आरोप लगाया कि दोपहर के समय मौजूद तांत्रिक ने तंत्र विद्या के जरिए परिवार के लोगों को सम्मोहित कर दिया था। उनका कहना है कि कुछ देर के लिए सभी लोग एक कमरे में बैठे रह गए और संभवतः उसी दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

परिवार का दावा है कि सम्मोहन जैसी स्थिति होने के कारण किसी को यह पता ही नहीं चला कि कब अलमारी का ताला तोड़ा गया और सामान चोरी कर लिया गया।

Morena: पुलिस ने बनाई तीन विशेष टीमें

मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जौरा एसडीओपी एनआरएस बघेल ने बताया कि दिनदहाड़े हुई यह चोरी बेहद संवेदनशील मामला है। आरोपियों की तलाश और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि पहली टीम इलाके में फील्ड जांच और पेट्रोलिंग कर संदिग्धों की तलाश करेगी। दूसरी टेक्निकल टीम सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपियों की पहचान में जुटी है। वहीं तीसरी टीम पुराने और सक्रिय अपराधियों की जानकारी जुटाकर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Morena: पूछताछ जारी, जल्द खुलासे की उम्मीद

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द बड़ा खुलासा हो सकता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की वारदात पहले से बनाई गई साजिश का हिस्सा थी या मौके का फायदा उठाकर इसे अंजाम दिया गया।

READ ALSO: विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, IPL 2026 मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो

- Advertisement -
Ad imageAd image

Lucknow में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स, LDA ने जारी किया टेंडर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स

विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, IPL 2026 मैच के बाद वायरल हुआ वीडियो

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के

South California में खतरनाक केमिकल लीक से हड़कंप, 40 हजार लोगों को इलाका खाली करने का आदेश

South California: अमेरिका के साउथ कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल रिसाव की घटना

बेटे की शादी छोड़ व्हाइट हाउस में रहेंगे Trump, बताई वजह

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह

नौतपा से पहले ही तपने लगा Madhya Pradesh, 42 जिलों में लू का अलर्ट; कई शहरों में पारा 46 डिग्री पार

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी

भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio, कोलकाता से शुरू हुई अहम यात्रा

Marco Rubio: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपने पहले भारत दौरे

Sagar: दैनिक जीवन में छोटे बदलाव से बनेगा बड़ा जन आंदोलन: गोविंद सिंह राजपूत

Sagar: प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सिंहदेव और बैज के

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP के 42 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 23 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Encroachment Drive : अतिक्रमण कार्रवाई के बीच JCB लेकर नगर निगम पहुंचा युवक

Encroachment Drive : नगर निगम कार्यालय पहुंचकर युवक ने उठाए सवाल, कहा–

Summer Vacation : भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Summer Vacation : बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय से

Roadways Protest : सातवें दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना

Roadways Protest : लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष REPORT :