,

10 साल पुरानी रंजिश ने दिया दोहरा हत्याकांड को जन्म

बदायूँ : दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घर में सो रही दादी और पोती की बेरहमी से सर पर वार कर हत्या कर दी गई है और हत्यारें फरार हो गए। जिसके बद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयाना किया जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह दोहरें हत्याकांड 10 साल पुरानी रंजिश के चलते किया गया है।

पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम

मामला बदायूँ अलापुर थाना इलाके के हयात नगर का है। जहाँ चारपाई पर सो रही एक 55 साल की महिला गीता देवी और उसकी तीन साल की पोती कल्पना को सर पर वार करके बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के समय रामनाथ बोरिंग करने सराय पिपरिया गया हुआ था। उसका कहना है की उसकी पास के ही कसवा साखनू के रहने वाले कुछ लोगो से रंजिश चल रही है और उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

उधर एसएसपी बृजेश कुमार सिंह फॉरेनसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुचे और क्राइम स्पॉट का निरिक्षण किया। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले रामनाथ का लड़का सखानु निवासी प्रेमपाल की लड़की को भगा ले गया था तभी से दोनों परिवारों मे रंजिश चली आ रही है। रामनाथ ने प्रेमपाल और उसके बेटे बिजनेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

लिवइन का खौफनाक सच: प्रेमी ने हत्या कर 10 महीने फ्रिज में रखी डेड बॉडी.. जाने पूरा मामला

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…