MP Naxal Free : मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सुशासन और विकास पर जोर
MP Naxal Free : छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

MP Naxal Free : समय से पहले नक्सलवाद खत्म करने का दावा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने केंद्र सरकार द्वारा तय समय सीमा से पहले नक्सलवाद के उन्मूलन में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित जिलों में लगातार अभियान चलाकर कई इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि कई नक्सली तत्वों का सफाया भी किया गया।
MP Naxal Free : नक्सल प्रभावित गांवों के लिए 330 करोड़ की योजना
सीएम डॉ. यादव ने बताया कि नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों के विकास के लिए 330 करोड़ रुपये की माइक्रो डेवलपमेंट योजना लागू की गई है। इसके तहत गांवों में सड़क, पुल, मोबाइल टॉवर और नई सुरक्षा व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
MP Naxal Free : जनता का सरकार पर बढ़ा भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों से अब नागरिकों का भरोसा मजबूत हुआ है। सुरक्षा बलों और जवानों को आवश्यक प्रोत्साहन दिया गया, जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास का माहौल बना।
MP Naxal Free : सुशासन और विकास मॉडल पर हुई चर्चा
बैठक में सहकारिता, साइबर सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, शहरी विकास, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और दूध उत्पादन जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन क्षेत्रों में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों को साझा किया।
MP Naxal Free : कई राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद
बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। मध्यप्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।
MP Naxal Free : नक्सल मुक्त भारत के लिए जताया आभार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में चल रहे ‘नक्सल मुक्त भारत’ अभियान की सराहना करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।
READ MORE : Middle East Crisis : मिडिल ईस्ट के तनाव से भारतीय अर्थव्यवस्था को झटका,GDP में गिरावट, बढ़ती महंगाई के मायने क्या ?

