बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

चित्रकूट: जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। सभी अतिथियो ने दीप प्रज्ज्वलित कर शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे प्रयागराज उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के मुख्य स्थायी अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक गुप्ता और कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि प्रशासनिक न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी ने कहा कि अधिवक्ता संघ का चुनाव हर वर्ष होना चाहिए। इसको उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित कार्यकारिणी पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

संघ और न्यायालय एक गाड़ी के दो पहिए हैं जो एक दूसरे के बिना नहीं चल सकते। विशिष्ट अतिथि प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में वकीलों का बड़ा योगदान रहा है विदेश में भी राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक पद की कमान वकीलों ने ही संभाली है। हमारे यहां भारत के प्रथम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भी वकील ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल के चुनाव में भी अच्छे लोग ही चुनकर जाएं ताकि संगठन को मजबूती मिले। वही जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि अधिकवक्ताओं के हितों और उनके मान सम्मान को बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा।इसके अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लागू कराने के लिए संघ द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला जज सत्र विकास कुमारए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएनए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रयागराज बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश खरे ,जिला शासकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी