MP Technology Hub : डिजिटल क्रांति का मजबूत स्तंभ बनता मध्यप्रदेश ,विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में मजबूत कदम
MP Technology Hub : “नेक्स्ट जेन टेक्नोलॉजी हब” बनने की दिशा में मध्यप्रदेश लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। मध्य प्रदेश तेजी से भारत के प्रमुख ‘नेक्स्ट जेन टेक्नोलॉजी हब’ और डिजिटल पावरहाउस के रूप में उभर रहा है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, ड्रोन तकनीक और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) के क्षेत्र में दूरदर्शी नीतियों के दम पर राज्य ने खुद को केवल एक ‘उभरते हुए आईटी राज्य’ से आगे निकालकर एक मजबूत तकनीकी स्तंभ में बदल दिया है। आईटी, डिजिटल गवर्नेंस, स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में राज्य लगातार मजबूत कदम बढ़ा रहा है।सरकार की नई नीतियों और निवेशकों के बढ़ते भरोसे ने मध्यप्रदेश को उभरते टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करना शुरू कर दिया है।जिसके बाद देश के दिल मध्यप्रदेश में अब विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।पारंपरिक उद्योगों और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के साथ-साथ प्रदेश तेजी से नेक्स्ट जनरेशन टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभर रहा है। आईटी, एआई, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और स्टार्टअप सेक्टर में बढ़ते निवेश ने मध्यप्रदेश को नई पहचान दी है।
MP Technology Hub : प्रदेश सरकार डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ युवाओं को टेक्नोलॉजी आधारित रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे शहर आईटी और इनोवेशन के नए केंद्र बनकर उभर रहे हैं।बेहतर कनेक्टिविटी, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, स्किल डेवलपमेंट और निवेशक अनुकूल नीतियों के चलते बड़ी टेक कंपनियां अब मध्यप्रदेश की ओर आकर्षित हो रही हैं। स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है, जिससे युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर मिल रहे हैं।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक, ग्रीन टेक्नोलॉजी और डिजिटल सर्विस सेक्टर में बढ़ती संभावनाएं संकेत दे रही हैं कि आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश देश की टेक्नोलॉजी ग्रोथ का बड़ा केंद्र बन सकता है।कहा जा सकता है कि विकसित भारत के विजन में अब मध्यप्रदेश भी टेक्नोलॉजी और डिजिटल क्रांति का मजबूत स्तंभ बनता नजर आ रहा है।राज्य सरकार डिजिटल सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।ऑनलाइन राजस्व सेवाएं, डिजिटल भुगतान, ई-ऑफिस और स्मार्ट प्रशासन जैसी योजनाओं ने आम जनता के कामकाज को आसान बनाया है।इससे पारदर्शिता बढ़ी है और सरकारी सेवाओं में तेजी आई है।
READ MORE : World Museum Day : विश्व संग्रहालय दिवस पर अल्बर्ट हॉल पहुंचीं दिया कुमारी, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर दिया जोर

