संवाददाता – भूपेन्द्र गबेल
Coal Project Protest : रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में प्रस्तावित खुली कोयला खदान परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। ग्राम पंचायत लालपुर की महिलाओं ने अडानी प्रबंधन पर ग्रामीणों को सामान बांटकर प्रभावित करने का आरोप लगाया है। विरोध स्वरूप बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

Coal Project Protest : जल-जंगल-जमीन बचाने की लड़ाई का दावा
महिला समूहों का कहना है कि गांव की जमीन, जंगल और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए कंपनियां प्रलोभन दे रही हैं। महिलाओं ने साफ कहा कि गांव के अधिकारों के बदले किसी तरह का सामान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Coal Project Protest : ड्रेस, छाता और खेल सामग्री लौटाने पहुंचीं महिलाएं
महिलाओं ने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से ड्रेस, पेटी, छाता, खेल सामग्री और अन्य सामान बांटे गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनके अधिकारों के साथ सौदेबाजी की कोशिश है। इसी के विरोध में महिलाएं सामान वापस करने कलेक्ट्रेट पहुंचीं।
Coal Project Protest : जनसुनवाई निरस्त करने की मांग
महिला समूहों ने प्रशासन से 19 मई को प्रस्तावित जनसुनवाई को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की सहमति के बिना जनसुनवाई कराई गई तो क्षेत्र में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। इस पूरे मामले ने प्रशासन और परियोजना प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

