,

Rishikesh Congress Protest : ऋषिकेश में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों पर फूटा गुस्सा

REPORT : MAHESH PANWAR

Rishikesh Congress Protest : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

Rishikesh Congress Protest : ऋषिकेश के रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और पीसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने किया।

Rishikesh Congress Protest : कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरा

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य पदार्थ, शिक्षा और इलाज जैसी जरूरी चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। पीसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि केंद्र सरकार केवल भाषण और विज्ञापनों के जरिए जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है, जबकि जमीन पर लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

Rishikesh Congress Protest : महिलाओं ने रसोई बजट पर जताई चिंता

महिला कांग्रेस नेताओं पुष्पा मिश्रा और मधु बाल जोशी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से घर का बजट बिगड़ गया है। गैस सिलेंडर, दाल, तेल और सब्जियों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…