By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Krishi Rath Abhiyan : कृषि रथ अभियान की शुरुआत, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिखाई हरी झंडी
मध्य प्रदेश

Krishi Rath Abhiyan : कृषि रथ अभियान की शुरुआत, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिखाई हरी झंडी

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: May 17, 2026 6:43 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
4 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Krishi Rath Abhiyan : किसानों तक पहुंचेगी योजनाओं और तकनीक की जानकारी

Krishi Rath Abhiyan : सागर में किसानों को शासन की योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विशेष कृषि रथ अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया।यह अभियान 16 मई से 30 मई 2026 तक चलाया जाएगा। इसके तहत कृषि रथ ब्लॉक और गांव स्तर तक पहुंचकर किसानों को सरकारी योजनाओं, उन्नत कृषि तकनीकों और कृषि विभाग की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देगा।

Contents
Krishi Rath Abhiyan : किसानों तक पहुंचेगी योजनाओं और तकनीक की जानकारीKrishi Rath Abhiyan : “सशक्त किसान बनेगा भारत की पहचान”Krishi Rath Abhiyan : सरकार ने खेती को बनाया लाभ का धंधाKrishi Rath Abhiyan : 11 विकासखंडों में पहुंचेगा कृषि रथKrishi Rath Abhiyan : किसानों को मिलेगा तकनीकी मार्गदर्शनKrishi Rath Abhiyan : इन विषयों पर रहेगा विशेष फोकसKrishi Rath Abhiyan : कई विभागों की रहेगी सहभागिता
Krishi Rath Abhiyan

Krishi Rath Abhiyan : “सशक्त किसान बनेगा भारत की पहचान”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि “सशक्त किसान ही भारत की असली पहचान बनेगा।” उन्होंने कहा कि किसानों तक योजनाओं की सही जानकारी पहुंचना बेहद जरूरी है, ताकि वे शासन की सुविधाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ा सकें।उन्होंने विभागीय अधिकारियों से गांव-गांव पहुंचकर किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, सिंचाई योजनाओं और कृषि अनुदान संबंधी जानकारी देने का आह्वान किया।

Krishi Rath Abhiyan : सरकार ने खेती को बनाया लाभ का धंधा

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं ने कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और कृषि क्षेत्र को नई तकनीकों के माध्यम से मजबूत करना है।

Krishi Rath Abhiyan : 11 विकासखंडों में पहुंचेगा कृषि रथ

कृषि विभाग के उपसंचालक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में खरीफ सीजन की तैयारी हेतु इस अभियान की शुरुआत की गई है।उन्होंने बताया कि 16 मई से 30 मई तक जिले की सात विधानसभाओं के अंतर्गत 11 विकासखंडों में कृषि रथ का संचालन किया जाएगा। प्रत्येक दिन तीन से चार पंचायतों में पहुंचकर किसानों को योजनाओं और तकनीकी जानकारी से जोड़ा जाएगा।

Krishi Rath Abhiyan : किसानों को मिलेगा तकनीकी मार्गदर्शन

अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिक, विभागीय अधिकारी और प्रगतिशील किसान किसानों को खेती से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। इसमें फसल उत्पादन, बीज चयन, मृदा स्वास्थ्य, कीट एवं रोग नियंत्रण, पोषक तत्व प्रबंधन और कृषि यंत्रीकरण जैसी जानकारी शामिल होगी।

Krishi Rath Abhiyan : इन विषयों पर रहेगा विशेष फोकस

कृषि रथ अभियान के दौरान किसानों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा, जिनमें ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था,जैविक एवं प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण,फसल विविधीकरण और लाभकारी फसल चयन,एकीकृत पोषक तत्व एवं कीट प्रबंधन,कृषि-उद्यमिता, पशुपालन और मत्स्य पालन से आय वृद्धि जैसे विषय शामिल हैं।

Krishi Rath Abhiyan : कई विभागों की रहेगी सहभागिता

इस अभियान में कृषि विभाग के साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन और सहकारिता विभाग की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। किसानों को फलोद्यान, सब्जी उत्पादन, डेयरी विकास, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन और आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र सागर के समन्वयक डॉ. के एस यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

READ MORE :Biggest Dinosaur Discovery : थाईलैंड में मिला एशिया का सबसे विशाल डायनासोर, 27 टन वजन और 88 फीट लंबाई ने वैज्ञानिकों को किया हैरान

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार
Pin Postउत्तर प्रदेशदेश- विदेश

Ram Mandir Donation Theft Case : चंपत राय और अनिल मिश्रा ट्रस्ट से आउट, कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Gwalior Mobile Snatching Case
मध्य प्रदेश

Gwalior Mobile Snatching Case: 24 घंटे में तीन जगह मोबाइल लूटने वाला एक्टिवा सवार बदमाश गिरफ्तार, 6 स्मार्टफोन बरामद

By Yoganand Shrivastava
PM Modi Blog on shyama prasad mukherjee
BlogPin Postदेश- विदेश

PM Modi Blog : भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित एक जीवन

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Jaish-e-Mohammed Terrorists Arrested
मध्य प्रदेश

Jaish-e-Mohammed Terrorists Arrested: गुजरात और एमपी में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकवादी गिरफ्तार, टला बड़ा हमला

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?