By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > देश- विदेश > Nuclear Plant Drone Attack : अबू धाबी के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, आग लगने से मचा हड़कंप
देश- विदेश

Nuclear Plant Drone Attack : अबू धाबी के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, आग लगने से मचा हड़कंप

Abhishek Singh
Last updated: May 17, 2026 5:41 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Nuclear Plant Drone Attack : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट में ड्रोन हमले से हड़कंप

Nuclear Plant Drone Attack : अबू धाबी स्थित बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट में ड्रोन हमले के बाद आग लगने की खबर सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, प्लांट के बाहरी हिस्से में ड्रोन स्ट्राइक के बाद इलेक्ट्रिकल जनरेटर रूम में आग भड़क उठी।

Contents
Nuclear Plant Drone Attack : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट में ड्रोन हमले से हड़कंपNuclear Plant Drone Attack : आग पर तुरंत पाया गया काबूNuclear Plant Drone Attack : किसी के हताहत होने की सूचना नहींNuclear Plant Drone Attack : ड्रोन हमले की जांच शुरूNuclear Plant Drone Attack : पश्चिम एशिया में बढ़ी सुरक्षा चिंताNuclear Plant Drone Attack : 20 अरब डॉलर की लागत से बना था प्लांट
Nuclear Plant Drone Attack

Nuclear Plant Drone Attack : आग पर तुरंत पाया गया काबू

अबू धाबी मीडिया कार्यालय के अनुसार, ड्रोन हमले के कारण न्यूक्लियर पावर प्लांट की आंतरिक सुरक्षा परिधि के बाहर स्थित एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर में आग लग गई थी। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और आग पर तेजी से काबू पा लिया गया।अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और प्लांट के मुख्य संचालन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा है।

Nuclear Plant Drone Attack : किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

यूएई की Federal Authority for Nuclear Regulation ने पुष्टि की है कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।साथ ही अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि रेडियोलॉजिकल सुरक्षा स्तर पूरी तरह सामान्य हैं और परमाणु संयंत्र के जरूरी सिस्टम सुरक्षित तरीके से काम कर रहे हैं।

Nuclear Plant Drone Attack : ड्रोन हमले की जांच शुरू

हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रोन कहां से आया और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।अब तक किसी संगठन या समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं यूएई प्रशासन ने भी किसी पक्ष को सीधे तौर पर दोषी नहीं ठहराया है।

Nuclear Plant Drone Attack : पश्चिम एशिया में बढ़ी सुरक्षा चिंता

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है। यूएई प्रशासन ने कहा है कि ऊर्जा और परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है।वहीं International Atomic Energy Agency से भी इस घटना पर प्रतिक्रिया मांगी गई है, हालांकि तत्काल कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई।

Nuclear Plant Drone Attack : 20 अरब डॉलर की लागत से बना था प्लांट

बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट करीब 20 अरब डॉलर की लागत से तैयार किया गया था। इसे दक्षिण कोरिया की मदद से विकसित किया गया और वर्ष 2020 में इसका संचालन शुरू हुआ था।यह अरब प्रायद्वीप का पहला और एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र माना जाता है, जो यूएई की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाता है।

READ MORE : Biggest Dinosaur Discovery : थाईलैंड में मिला एशिया का सबसे विशाल डायनासोर, 27 टन वजन और 88 फीट लंबाई ने वैज्ञानिकों को किया हैरान

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsNuclear Plant Drone AttackTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

BrahMos Deal Indonesia
देश- विदेश

BrahMos Deal Indonesia: PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर ब्रह्मोस डील की चर्चा तेज, ₹2500 करोड़ के रक्षा समझौते से रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत

By Rajkumar Sisodiya
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार
Pin Postउत्तर प्रदेशदेश- विदेश

Ram Mandir Donation Theft Case : चंपत राय और अनिल मिश्रा ट्रस्ट से आउट, कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Gwalior Mobile Snatching Case
मध्य प्रदेश

Gwalior Mobile Snatching Case: 24 घंटे में तीन जगह मोबाइल लूटने वाला एक्टिवा सवार बदमाश गिरफ्तार, 6 स्मार्टफोन बरामद

By Yoganand Shrivastava
PM Modi Blog on shyama prasad mukherjee
BlogPin Postदेश- विदेश

PM Modi Blog : भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित एक जीवन

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?