Ram Katha Chirmiri : चिरमिरी में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम
Ram Katha Chirmiri : एमसीबी जिले के चिरमिरी शहर में रविवार को भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का भव्य दृश्य देखने को मिला। श्रीराम कथा वाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से आयोजित होने वाली श्रीराम कथा के शुभारंभ से पहले हजारों महिलाओं ने विशाल कलश यात्रा निकाली। यह धार्मिक आयोजन 17 मई से प्रारंभ होकर 26 मई 2026 तक चलेगा।

Ram Katha Chirmiri : हजारों महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
कथा के प्रथम दिन सुबह 10 बजे चिरमिरी के बाद बाजार स्थित सीताकुंड से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर जय श्रीराम के जयघोष के साथ यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा गोदरी पारा मुख्य मार्ग से होते हुए लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय कर लाल बहादुर शास्त्री मैदान स्थित कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
Ram Katha Chirmiri : रथ पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य
कलश यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि कथावाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य स्वयं रथ पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। उनके दर्शन के लिए मार्गभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पूरा वातावरण भक्तिमय और राममय नजर आया।

Ram Katha Chirmiri : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी हुए शामिल
इस भव्य धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में सहभागिता निभाई और आयोजन की भव्यता की सराहना की।
Ram Katha Chirmiri : राम दरबार और हनुमान जी की झांकियों ने मोहा मन
कलश यात्रा को आकर्षक और आध्यात्मिक स्वरूप देने के लिए राम दरबार की सुंदर झांकियां सजाई गई थीं। वहीं हनुमान जी के भाव स्वरूप का भी विशेष प्रदर्शन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
Ram Katha Chirmiri : नौ दिनों तक राममय रहेगा चिरमिरी
आयोजकों और स्थानीय लोगों का मानना है कि आगामी नौ दिनों तक चिरमिरी पूरी तरह राममय बना रहेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा सुनने के लिए हजारों ही नहीं बल्कि लाखों श्रद्धालु लाल बहादुर शास्त्री मैदान पहुंच सकते हैं।
read more : Police Lockup Viral Video: हवालात में कैद मुर्गी! छतरपुर पुलिस का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

