Digvijaya Singh Bhojshala Statement : औवेसी, दिग्विजय सिंह तुष्टिकरण के अग्रदूत- ऊषा ,‘ये देश की एकता-अखंता को तार-तार करते हैं’
Digvijaya Singh Bhojshala Statement : मध्यप्रदेश में भोजशाला पर हिंदू पक्ष में फैसला आने के बाद बयानबाजी का दौर जारी है। इसी विषय को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर के एक वायरल वीडियो ने मध्यप्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में दिग्विजय सिंह खुद को घोर सनातनी बता रहे हैं, दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे सनातन के दुशमन नहीं हैं, जिस पर विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा कि यदि आप सनातनी है तो आपको कोर्ट से फैसले का सम्मान करना चाहिए। लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा कि चाहे औवेसी हों या दिग्विजय सिंह ये सब तुष्टिकरण के अग्रदूत हैं।
Digvijaya Singh Bhojshala Statement : ये एकता अखंडता को तार तार करने वाले लोग हैं। इनकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह ने भोजशाला फैसले पर कहा था कि फैसले का अध्ययन किया जाएगा और देश के नियमों व प्रचलनों के अनुसार आगे कदम उठने चाहिए। उन्होंने कहा था कि भोजशाला एएसआई प्रोटेक्टेड साइट है, इसलिए वहां पूजा-अनुष्ठान की अनुमति का अंतिम निर्णय सुप्रीम कोर्ट ही करेगा।
Digvijaya Singh Bhojshala Statement : दिग्विजय सिंह ने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट में कई दावों का जिक्र नहीं है, इसलिए पूरे फैसले की गहराई से जांच जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक सौहार्द के संकट के समय सिर्फ एक समुदाय को निशाना बनाना उचित नहीं। कानून और संविधान के दायरे में रहकर ही सभी निर्णय होना चाहिए। अंतिम निर्णय सर्वोच्च न्यायालय का होगा। जामिया मस्जिद, बनारस और अन्य तीन मामले पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं।
read more : Suhasan Tihar : लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सुशासन तिहार शिविर में छात्रों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित

