Drug Destruction : सेंट्रल जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Drug Destruction : रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेंट्रल जोन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ नष्ट किए हैं। पुलिस ने सिलतरा स्थित एक प्लांट में विभिन्न मामलों में जब्त ड्रग्स और नशीले पदार्थों का नष्टीकरण कराया।पुलिस के अनुसार, कुल 97 मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5.65 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Drug Destruction : गांजा, चरस, कोकेन समेत कई ड्रग्स किए नष्ट
कार्रवाई के दौरान करीब 494 किलो गांजा, 11 हजार से अधिक नशीले कैप्सूल और टैबलेट नष्ट किए गए। इसके अलावा चरस, ब्राउन शुगर, एमडीएमए और कोकेन जैसे खतरनाक मादक पदार्थ भी नष्टीकरण की प्रक्रिया में शामिल रहे।यह पूरी कार्रवाई डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में की गई।
Drug Destruction : नशे के नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी
रायपुर पुलिस का कहना है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस का दावा है कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
READ MORE : विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की खबरों को PM Modi ने बताया झूठ, बोले- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

