UP AI Mission : उत्तर प्रदेश अब तेजी से देश के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार एआई आधारित शासन, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी इनोवेशन को नई दिशा देने में जुटी हुई है।इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘एआई ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव 2026’ ने राज्य की टेक्नोलॉजी नीति और भविष्य की रणनीति को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बना दिया है।

UP AI Mission : AI Transformation Conclave 2026 में जुटे देशभर के अधिकारी
राजधानी लखनऊ में आयोजित इस कॉन्क्लेव में देशभर से 50 से अधिक आईएएस अधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासकों ने भाग लिया।कार्यक्रम में ‘द एआई-पावर्ड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटरः कॉम्पिटेंसीज फॉर ए न्यू एरा ऑफ गवर्नेंस’ विषय पर उच्चस्तरीय कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप आयोजित की गई।इस वर्कशॉप का संचालन डॉ. सुबी चतुर्वेदी ने किया, जो इंडिया-यूएस सीईओ फोरम की वर्किंग ग्रुप-7 की शेरपा भी हैं।
UP AI Mission : लखनऊ बन रहा एआई इनोवेशन का नया केंद्र
डॉ. सुबी चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, खासकर लखनऊ, भारत में एआई इनोवेशन का सबसे उपयुक्त केंद्र बनकर उभर रहा है।उन्होंने कहा कि पहले लखनऊ अपनी तहज़ीब के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह शहर नवाचार और टेक्नोलॉजी की नई पहचान बनता जा रहा है।उन्होंने बताया कि इनमोबी जैसी कंपनियों के डीपटेक ऑपरेशन्स शुरू होने से प्रदेश में रिसर्च, डिजिटल गवर्नेंस, टैलेंट डेवलपमेंट और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती मिल रही है।
UP AI Mission : ₹368 करोड़ की एआई सिटी को मंजूरी
कॉन्क्लेव के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एआई नीति और टेक्नोलॉजी विजन पर भी विस्तार से चर्चा हुई।राज्य सरकार ने हाल ही में लखनऊ की वृंदावन योजना में ₹368 करोड़ की लागत से देश की पहली एआई सिटी को मंजूरी दी है।इसके अलावा यूपी एआई मिशन के लिए ₹225 करोड़ का विशेष बजट भी आवंटित किया गया है।सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश में टेक्नोलॉजी आधारित निवेश, रोजगार और डिजिटल सेवाओं को नई गति मिलेगी।
UP AI Mission : एआई आधारित शासन पर सरकार का फोकस
मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकारी कार्यप्रणालियों में एआई ट्रांसफॉर्मेशन का राष्ट्रीय मॉडल बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।वहीं आलोक कुमार ने कहा कि सरकार एआई, क्वांटम और डीपटेक जैसी आधुनिक तकनीकों के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर गंभीरता से काम कर रही है।
UP AI Mission : साइबर सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस पर चर्चा
कॉन्क्लेव में एआई इकोसिस्टम, साइबर सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और नागरिक केंद्रित सेवाओं में एआई की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाले समय में सरकारी सेवाओं को अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में एआई अहम भूमिका निभाएगा।
UP AI Mission : ‘MANAV’ फ्रेमवर्क पर जोर
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘MANAV’ फ्रेमवर्क का भी उल्लेख किया गया।इस फ्रेमवर्क में नैतिक, जवाबदेह, सुलभ और मानव केंद्रित एआई के उपयोग पर जोर दिया गया है।विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षित और भरोसेमंद एआई तकनीक के जरिए ही समावेशी विकास संभव है।
UP AI Mission : इंडिया-यूएस सहयोग को भी मिलेगा बढ़ावा
NIHIT प्लेटफॉर्म इंडिया-यूएस सीईओ फोरम के तहत संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे InMobi, Mastercard और Tata Sons का समर्थन प्राप्त है।यह प्लेटफॉर्म भारत और अमेरिका के बीच स्टार्टअप्स, साइबर सुरक्षा, एमएसएमई और ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल राज्य को टेक्नोलॉजी और डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
read more ; Woman Gives Birth To Four Babies : 5 दिन में महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर भी हुए हैरान, सभी डिलीवरी नॉर्मल

