By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > देश- विदेश > Iran Gulf Ship Seizure : ओमान की खाड़ी में बढ़ा तनाव,भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, UAE के जहाज की जब्ती से मचा हड़कंप
देश- विदेश

Iran Gulf Ship Seizure : ओमान की खाड़ी में बढ़ा तनाव,भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला, UAE के जहाज की जब्ती से मचा हड़कंप

Abhishek Singh
Last updated: May 14, 2026 8:09 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Iran Gulf Ship Seizure : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। भारतीय कार्गो शिप ‘हाजी अली’ पर ओमान की खाड़ी के पास ड्रोन हमला होने और उसके डूबने के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक जहाज को भी जब्त किए जाने की खबर सामने आई है।इस घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार, तेल आपूर्ति और खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।

Contents
Iran Gulf Ship Seizure : UAE के जहाज को अनाधिकृत लोगों ने कब्जे में लियाIran Gulf Ship Seizure : ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात के दौरान बढ़ा तनावIran Gulf Ship Seizure : भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमलाIran Gulf Ship Seizure : ईरान ने क्या कहा?Iran Gulf Ship Seizure : तेल सप्लाई और वैश्विक व्यापार पर असरIran Gulf Ship Seizure : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता
Iran Gulf Ship Seizure

Iran Gulf Ship Seizure : UAE के जहाज को अनाधिकृत लोगों ने कब्जे में लिया

ब्रिटिश सेना की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के पूर्वी तट के पास लंगर डाले एक जहाज को अनाधिकृत लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया।बताया गया कि यह जहाज फुजैरा बंदरगाह से करीब 38 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में मौजूद था और बाद में उसे ईरानी जलक्षेत्र की ओर ले जाया गया।हालांकि अभी तक इस जब्ती की जिम्मेदारी किसी संगठन या देश ने आधिकारिक रूप से नहीं ली है।

Iran Gulf Ship Seizure : ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात के दौरान बढ़ा तनाव

यह घटना ऐसे समय हुई जब डोनाल्ड ट्रंप चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे हुए हैं और उनकी मुलाकात शी जिनपिंग से हो रही है।माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की बातचीत में ईरान, मिडिल ईस्ट तनाव और समुद्री सुरक्षा बड़ा मुद्दा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने हाल ही में नए समुद्री प्रोटोकॉल लागू किए हैं, जिसके बाद चीनी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की विशेष अनुमति दी गई।

Iran Gulf Ship Seizure : भारतीय जहाज ‘हाजी अली’ पर हमला

भारत ने भी पुष्टि की है कि भारतीय ध्वज वाले मालवाहक जहाज ‘हाजी अली’ पर ओमान तट के पास हमला हुआ था।यह जहाज सोमालिया से शारजाह जा रहा था, तभी उस पर ड्रोन हमला हुआ और उसमें आग लग गई। बाद में जहाज समुद्र में डूब गया।हालांकि राहत की बात यह रही कि जहाज पर मौजूद सभी 14 भारतीय चालक दल के सदस्यों को ओमान तटरक्षक बल ने सुरक्षित बचा लिया।भारत सरकार ने इस घटना को “अस्वीकार्य” बताते हुए वाणिज्यिक जहाजों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है।

Iran Gulf Ship Seizure : ईरान ने क्या कहा?

ईरान ने समुद्री कार्रवाई को लेकर अपने अधिकार का बचाव किया है। ईरानी न्यायिक प्रवक्ता असगर जहांगीर ने कहा कि अमेरिका से जुड़े तेल टैंकरों को जब्त करना ईरान का कानूनी अधिकार है।ईरान का आरोप है कि अमेरिका और उससे जुड़े जहाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं और ईरानी तेल निर्यात को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।ईरानी मीडिया के अनुसार, पिछले सप्ताह भी कई जहाजों को जब्त किया गया था, जिनमें ‘ओशन कोई’ नाम का एक टैंकर शामिल है।

Iran Gulf Ship Seizure : तेल सप्लाई और वैश्विक व्यापार पर असर

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। यहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई होती है।विशेषज्ञों का मानना है कि यदि क्षेत्र में तनाव और बढ़ता है तो इसका असर वैश्विक तेल कीमतों, व्यापार और समुद्री परिवहन पर पड़ सकता है।भारत समेत कई देशों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनती जा रही है क्योंकि खाड़ी क्षेत्र से बड़ी मात्रा में ऊर्जा आयात की जाती है।

Iran Gulf Ship Seizure : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता

लगातार जहाजों पर हमले और जब्ती की घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य पश्चिमी देश खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कूटनीतिक स्तर पर समाधान नहीं निकला तो मिडिल ईस्ट में तनाव और गहरा सकता है, जिसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

read more : Mungeli Gambling : ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत मुंगेली पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार

TAGGED:chattisgarhHindi NewsIran Gulf Ship SeizureMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राजस्थान

Park Renaming : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, जयपुर समेत 4 शहरों के पार्कों का नाम होगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम

By Swadesh News
छत्तीसगढ

Municipal Corporation Meeting : रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा शुरू, जल संकट से लेकर अवैध प्लॉटिंग तक कई अहम मुद्दों पर मंथन

By Swadesh News
खेल

IND vs ENG 3rd T20 : कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20? सीरीज बचाने के लिए टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP UCC Implementation : सीएम डॉ. यादव ने जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC

By Swadesh News

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?