REPORT BY : KHILESH SHARMA
KCG Visit : कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान, केंद्र की नीतियों पर उठाए सवाल
KCG Visit : भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले के दौरे के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री छुईखदान में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए, जहां कांग्रेस के नवनियुक्त जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।मीडिया से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से व्यापारी वर्ग प्रभावित हो रहा है, जबकि डीजल की उपलब्धता को लेकर भी कई जगहों पर समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है।

KCG Visit : खाद संकट और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार को घेरा
KCG Visit : पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है और कई सहकारी समितियों में खाद की भारी कमी बनी हुई है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की जरूरतों को लेकर गंभीर नहीं है।उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि रूस और ईरान जैसे देशों के साथ संबंधों में आई दूरी का असर आपूर्ति व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में नकली और अवैध शराब के मामलों को लेकर राज्य सरकार को भी घेरा और व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।कार्यक्रम में नवाज खान, यशोदा नीलांबर वर्मा, हर्षिता स्वामी बघेल और कोमल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
READ MORE : Panchayat Protest : विकास कार्यों को लेकर सरपंचों का प्रशासन के खिलाफ मोर्चा, 10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो तालाबंदी की चेतावनी

