Interstate Theft Gang : दुर्ग जिले में लगातार हो रही सूने मकानों की चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 13 लाख 12 हजार 800 रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, नगदी और चोरी में इस्तेमाल वाहन बरामद किया गया है।

Interstate Theft Gang : 1600 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसीसीयू और थाना वैशाली नगर पुलिस की टीम लगातार गश्त और संदिग्धों की निगरानी कर रही थी।जांच के दौरान पुलिस ने 1600 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपी नौशाद की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया।पुलिस के अनुसार आरोपी नौशाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है और भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में ससुराल में रहकर मालवाहक वाहन चलाने का काम करता था। दिन में सूने मकानों की रेकी कर रात में अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
Interstate Theft Gang : महिलाओं के जरिए गिरवी रखे जाते थे चोरी के जेवर
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी के जेवर महिलाओं के माध्यम से पावर हाउस स्थित शुभलाभ ज्वेलर्स में गिरवी रखे जाते थे। मामले में पुलिस ने ज्वेलरी दुकान संचालक को भी गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने वैशाली नगर, गुरूनानक नगर, जामुल, चरोदा, राधिका नगर, पुदमनगर और बालोद जिले के करहीभदर क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।मामले में नौशाद, नगीना, मदीना और दुर्गेश गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।
READ MORE : Paper Leak Protest : धमतरी में NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

