Kamro Controversy : एमसीबी जिले के भरतपुर-सोनहत क्षेत्र में पूर्व विधायक गुलाब कमरो और तहसीलदार के बीच हुई तीखी बहस चर्चा का विषय बन गई है। एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक तहसीलदार के व्यवहार को लेकर नाराज हो गए और उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Kamro Controversy : “मैं ही गुलाब कमरो हूं” कहकर जताई नाराजगी
जानकारी के अनुसार तहसीलदार ने बातचीत के दौरान कहा था कि वह गुलाब कमरो को नहीं जानतीं। इस बात पर पूर्व विधायक नाराज हो गए और उन्होंने कहा, “मैं ही गुलाब कमरो हूं और इस तरह की भाषा का प्रयोग मत करो।”उन्होंने तहसीलदार से सवाल करते हुए कहा कि क्या जनप्रतिनिधियों से इसी तरह बात की जाती है। पूर्व विधायक ने कहा कि वह लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि आमने-सामने मुलाकात हो और अब जब मुलाकात हुई है तो पहचान लेना चाहिए कि वही गुलाब कमरो हैं।
Kamro Controversy : तहसीलदार के व्यवहार पर उठाए सवाल
पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि जब एक तहसीलदार जनप्रतिनिधियों से इस तरह का व्यवहार कर सकती हैं, तो आम जनता के साथ उनका व्यवहार कैसा होगा, यह सोचने वाली बात है।उन्होंने यह भी कहा कि वह तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, इसके बावजूद तहसीलदार का यह कहना कि वह उन्हें नहीं जानतीं, आश्चर्यजनक है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवहार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।घटना का वीडियो और बयान अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
READ MORE : Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

