,

Fake Liquor Racket: खैरागढ़ में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस कार्रवाई में 4 गिरफ्तार

Fake Liquor Racket

Fake Liquor Racket: पानी मिलाकर तैयार हो रही थी नकली शराब, अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा

Fake Liquor Racket: खैरागढ़ में अवैध शराब कारोबार को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है, जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। मामला अब सिर्फ अवैध बिक्री तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शराब में मिलावट कर नकली लेबल लगाकर दोबारा पैकिंग करने जैसे गंभीर अपराध तक पहुंच गया है।

जानकारी के अनुसार खैरागढ़ मंदिर स्थित राजपूत होटल के सामने दाऊ कल्याण सिंह के किराये के मकान में लंबे समय से नकली शराब तैयार करने का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक यहां शराब में पानी और अन्य सामग्री मिलाकर उसे नकली लेबल के साथ दोबारा पैक किया जाता था और फिर बाजार में बेचा जाता था।

Fake Liquor Racket: पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, विभागीय भूमिका पर उठे सवाल

पुलिस प्रशासन और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। छापेमारी के दौरान 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो सेल्समैन और एक मैनेजर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि वर्षों से चल रहे इस अवैध कारोबार की जानकारी विभागीय अधिकारियों को कैसे नहीं लगी। वहीं यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या बिना किसी संरक्षण के इतना बड़ा नेटवर्क संचालित हो सकता है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है। अधिकारियों के अनुसार पूरे नेटवर्क की हर एंगल से जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है।

read also: Katihar में 200 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO