REPORT : RAKHI VERMA
NEET UG Exam Cancelled : 13 संदिग्ध गिरफ्तार, कौन जिम्मेदार ? 2024 में भी हुआ था पेपर लीक
NEET UG Exam Cancelled : NEET परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाती है, हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर इसमें शामिल होते हैं, इस बार भी करीब 23 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी…लेकिन अब पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने से छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है. कई छात्रों का कहना है कि उन्होंने सालों मेहनत की, लेकिन कुछ लोगों की लालच ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए….दरअसल NEET UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक की खबरों के बाद राजस्थान SOG जांच कर रही है। अब तक इस मामले जो तथ्य सामने आए है, उसमे राजस्थान (सीकर) में एक कथित ‘गेस पेपर’ व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल होने का दावा किया गया है। आरोप है कि इस कथित 50 पन्नों के पीडीएफ/क्वेश्चन बैंक (जिसमें लगभग 300-410 सवाल थे) से लगभग 120-150 सवाल केमिस्ट्री और बायो सेक्शन में हूबहू मैच हुए हैं।

NEET UG Exam Cancelled : इस पूरे मामले में 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी। नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। करीब 23 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। उधर, केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंप दी है। NTA ने बताया कि भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। उधर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से दिल्ली में इस मामले में मीडिया ने सवाल पूछा तो वह बिना कुछ बोले निकल गए। NEET एग्जाम 2013 में शुरू हुआ था। NTA ने इसे पहली बार 2019 में कराया। 2024 में पेपर लीक के चलते कुछ सेंटर्स पर परीक्षा रद्द की गई थी।
NEET UG Exam Cancelled : सुप्रीम कोर्ट ने पूरा एग्जाम कैंसिल करने से इनकार किया था। 1539 कैंडिडेट्स की दोबारा परीक्षा हुई थी। हालाँकि परीक्षा की जिम्मेदारी वाले NTA ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पेपर लीक की पुष्टि नहीं की है और इसे परीक्षा से पहले फैलाई गई अफवाह या धांधली का प्रयास बताया है। लेकिन एक बड़ा सवाल है जिस परीक्षा को रद्द किया गया है उसका अब क्या होगा ? और उन लाखों छात्रों का क्या होगा जो इस परीक्षा को दे रहे थे |

