REPORTER : RAKESH
PSC Recruitment : सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले की विशेष लोक अदालत में होगी सुनवाई
PSC Recruitment : प्रदेश के बहुचर्चित पीएससी 2003 भर्ती घोटाले में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले की मुख्य याचिकाकर्ता वर्षा डोंगरे और अन्य पक्षकारों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए बुलाया गया है। यह मामला लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और अब इसकी सुनवाई को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।गौरतलब है कि वर्षा डोंगरे की याचिका पर वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भर्ती चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की पुष्टि की थी। हाई कोर्ट ने चयन सूची में संशोधन करने का आदेश भी दिया था। कोर्ट के इस फैसले को चंदन त्रिपाठी समेत अन्य पक्षकारों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

PSC Recruitment : हाई कोर्ट के फैसले पर लगी थी रोक, समझौते से इनकार
PSC Recruitment : सुप्रीम कोर्ट में प्रारंभिक सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी गई थी, जिसके बाद से मामला शीर्ष अदालत में विचाराधीन है। मामले की मुख्य याचिकाकर्ता वर्षा डोंगरे का कहना है कि हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया था और राज्य सरकार को उस आदेश का पालन करना चाहिए था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी प्रकार के समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है और अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट से ही होगा।बताया जा रहा है कि PSC 2003 भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं। एसीबी जांच में भी कई गड़बड़ियों की पुष्टि हुई थी। अब सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली आगामी सुनवाई पर टिकी हुई है, जिससे इस लंबे समय से चल रहे मामले में अहम फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।
read more : Cylinder Blast : दुर्ग के कुम्हारी में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप

