Press Conference : महंगाई, खाद संकट और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Press Conference : रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है और आम जनता इसका खामियाजा भुगत रही है। बैज ने आरोप लगाया कि किसानों को इस बार भी पर्याप्त खाद नहीं मिलेगी और सरकार ने खाद के दाम बढ़ाकर किसानों को संकट में डाल दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री की “घर से काम” वाली अपील पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि खेती और मजदूरी जैसे काम घर बैठकर नहीं हो सकते।दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 में हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज देश और छत्तीसगढ़ दोनों जगह बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल चुनावी भाषण देने का काम कर रही है।

Press Conference : NEET पेपर लीक और सुशासन तिहार पर भी कांग्रेस का हमला
Press Conference : प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान NEET पेपर लीक मामले को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। बैज ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब परीक्षा का पेपर लीक हुआ हो, लेकिन हर बार जांच के नाम पर केवल औपचारिकता की जाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी 8वीं और 10वीं के पेपर सुरक्षित नहीं हैं और सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।वहीं छत्तीसगढ़ सरकार के “सुशासन तिहार” पर तंज कसते हुए बैज ने कहा कि यदि वास्तव में सुशासन होता तो प्रदेश में अव्यवस्थाएं नहीं फैलतीं। उन्होंने प्रधानमंत्री से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग करते हुए कहा कि विपक्ष भी देशहित में अपने सुझाव देने को तैयार है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार केवल चुनाव जीतने पर ध्यान दे रही है, जबकि जनता महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्थाओं से जूझ रही है।
read more : Ambikapur Urs : उर्स को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

