Aaj Ka Panchang : 12 मई 2026 का पंचांग
Aaj Ka Panchang : मंगलवार, 12 मई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल पड़ रहा है। साथ ही तेलुगु हनुमान जयंती और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं। पंचांग के अनुसार यह दिन पूजा-पाठ, दान और शुभ कार्यों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है।

Aaj Ka Panchang : तिथि और नक्षत्र
हिंदू पंचांग के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 02:52 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।आज का नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा है, जो अगले दिन सुबह 01:17 बजे तक रहेगा। वहीं वैधृति योग रात 11:20 बजे तक प्रभावी रहेगा।
Aaj Ka Panchang : सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 05:51 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:55 बजे
चंद्रोदय: रात 02:20 बजे
चंद्रास्त: दोपहर 02:28 बजे
Aaj Ka Panchang : बड़ा मंगल का विशेष महत्व
ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस दिन भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भय, संकट और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।भक्त इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करते हैं। मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारों का आयोजन भी किया जाता है।
Aaj Ka Panchang : तेलुगु हनुमान जयंती का पर्व
दक्षिण भारत में आज तेलुगु हनुमान जयंती भी मनाई जाएगी। इस अवसर पर भक्त भगवान हनुमान को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करते हैं।
Aaj Ka Panchang : आज का विशेष उपाय
आज हनुमान मंदिर जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से जीवन की बाधाएं दूर होने और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होने की मान्यता है।
read more : Aaj Ka Panchang : ज्येष्ठ कृष्ण नवमी पर ब्रह्म योग, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

