Illegal Liquor Action : गीदम में पुलिस की कार्रवाई
Illegal Liquor Action : दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब, बीयर और नगदी बरामद की गई है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Illegal Liquor Action : मुखबिर की सूचना पर हुई रेड
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में गीदम पुलिस को सूचना मिली थी कि मुर्गा बाजार के पास एक व्यक्ति बैग में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
Illegal Liquor Action : आरोपी के पास से शराब और नगदी बरामद
पुलिस ने आरोपी कन्हैया लाल यादव के कब्जे से 35 पौवा अंग्रेजी शराब, 10 बोतल बीयर और 620 रुपये नगद बरामद किए हैं।जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 6 हजार 200 रुपये आंकी गई है।
Illegal Liquor Action : आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
गीदम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Illegal Liquor Action : अवैध कारोबार पर पुलिस की नजर
पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
read more : Somnath Swabhiman Parv : पिहोवा में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य आयोजन, CM नायब सिंह सैनी ने की पूजा-अर्चना

