By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > राजस्थान > BJP Protest Against Congress : रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का पुतला दहन, चम्पावत प्रकरण को लेकर जताया विरोध
राजस्थान

BJP Protest Against Congress : रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का पुतला दहन, चम्पावत प्रकरण को लेकर जताया विरोध

Abhishek Singh
Last updated: May 10, 2026 4:44 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी

Contents
BJP Protest Against Congress : चम्पावत प्रकरण को लेकर भाजपा का विरोधBJP Protest Against Congress : भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहनBJP Protest Against Congress : विधायक आशा नौटियाल ने कांग्रेस पर लगाए आरोपBJP Protest Against Congress : “जनता विकास की राजनीति चाहती है”BJP Protest Against Congress : कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को जनता समझ चुकी

BJP Protest Against Congress : रुद्रप्रयाग में चम्पावत प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में एकत्र होकर कांग्रेस का पुतला दहन किया और मामले को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट भी मौजूद रहे।

BJP Protest Against Congress

BJP Protest Against Congress : चम्पावत प्रकरण को लेकर भाजपा का विरोध

बीते दिनों चम्पावत जिले से एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की खबर सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा गहन जांच-पड़ताल की गई। जांच के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में फर्जी षड्यंत्र का खुलासा किया, जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर बिना तथ्यों के भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

BJP Protest Against Congress : भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

रुद्रप्रयाग में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है।

BJP Protest Against Congress : विधायक आशा नौटियाल ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार भ्रामक प्रचार और षड्यंत्र की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना किसी जांच और ठोस तथ्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास किया गया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्थाओं का सम्मान करती है, लेकिन कांग्रेस तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

BJP Protest Against Congress : “जनता विकास की राजनीति चाहती है”

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास और सुशासन की राजनीति चाहती है, जबकि कांग्रेस केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और जनता का विश्वास भाजपा के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है।उन्होंने कांग्रेस से लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करने और जनता को गुमराह करने वाली राजनीति से बचने की अपील भी की। साथ ही कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सच्चाई रखने का काम करेंगे और कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे।

BJP Protest Against Congress : कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को जनता समझ चुकी

विधायक ने कहा कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को भलीभांति समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पार्टी के समर्थन में नारेबाजी भी की।

read more : Lucknow यूपी में योगी कैबिनेट का विस्तार: 6 नए चेहरों के साथ 2027 के लिए बिछाई गई सियासी बिसात

TAGGED:BJP Protest Against CongressHindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Indore Abu Dhabi Direct Flight : खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Datia and Bankipur Bypoll 2026 : मोहन-हेमंत समेट पाएंगे दतिया में फैला रायता ?नतिन नवीन के गढ़ में क्य सेँधमारी कर पाएंगे PK ?

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
मध्य प्रदेश

Plastic Free Court : भोपाल जिला न्यायालय बना मध्यप्रदेश का पहला प्लास्टिक-मुक्त कोर्ट परिसर, पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?