Kewchi Road Renovation : सड़क मजबूतीकरण और नवीनीकरण कार्य को मिली स्वीकृति
Kewchi Road Renovation : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में कोटा-अचानकमार-केंवची मार्ग के मजबूतीकरण और नवीनीकरण कार्य को शासन से मंजूरी मिल गई है। यह परियोजना क्षेत्रीय सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Kewchi Road Renovation : 57.60 किलोमीटर सड़क का होगा उन्नयन
जानकारी के मुताबिक यह कार्य लगभग 57.60 किलोमीटर सड़क के उन्नयन से जुड़ा है। परियोजना की अनुमानित लागत ₹32 करोड़ 34 लाख 9 हजार निर्धारित की गई है। सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य विभागीय मानकों के अनुसार कराया जाएगा।
Kewchi Road Renovation : समय-सीमा और गुणवत्ता पर विशेष जोर
शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि कार्य किसी अन्य एजेंसी को सबलेट नहीं किया जाएगा और पावर ऑफ अटॉर्नी भी मान्य नहीं होगी।

Kewchi Road Renovation : पर्यटन और ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
इस सड़क के नवीनीकरण से क्षेत्र में आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम होने की उम्मीद है। खासकर अचानकमार टाइगर रिजर्व आने-जाने वाले पर्यटकों और आसपास के ग्रामीणों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
Kewchi Road Renovation : डिप्टी सीएम अरुण साव का जताया आभार
स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने सड़क परियोजना को मंजूरी मिलने पर अरुण साव का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि सड़क के सुधरने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
read more : Radhika Merchant Venice Look : वेनिस में दिखा राधिका मर्चेंट का रॉयल लुक, मिंट गाउन में प्रिंसेस बनीं अंबानी परिवार की छोटी बहू, लहरों के बीच दिए पोज

