Murder Case : झाड़ियों में मिला युवक का रक्तरंजित शव
Murder Case : कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया नाला के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

Murder Case : धारदार हथियार से हत्या की आशंका
प्राथमिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को घटनास्थल पर खून के निशान और शव को घसीटे जाने के संकेत मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंका गया।
Murder Case : फैक्ट्री में काम करता था मृतक
पुलिस ने मृतक की पहचान 37 वर्षीय बसंत पटेल के रूप में की है। वह मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला था और पिछले तीन वर्षों से पत्नी के साथ कोरबा में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह एक फैक्ट्री में काम करता था।

Murder Case : फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड जांच में जुटे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड की मदद से आसपास के क्षेत्र में जांच की गई और सुराग जुटाने का प्रयास किया गया।
Murder Case : हत्या से इलाके में दहशत
सुबह के समय झाड़ियों में शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
read more : Assam CM Oath : हिमंता बिस्वा सरमा फिर बने बीजेपी विधायक दल के नेता, 12 मई को लेंगे CM पद की शपथ

