Chief Minister Oath Ceremony : तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय
Chief Minister Oath Ceremony : सी जोसेफ विजय ने रविवार, 10 मई 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में विजय ने राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला। उनके समर्थकों में इस ऐतिहासिक पल को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

Chief Minister Oath Ceremony : शपथ ग्रहण में ट्रेडिशनल लुक में पहुंचीं तृषा कृष्णन
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचीं। तृषा नीले रंग की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी और बेज रंग के कढ़ाईदार ब्लाउज में नजर आईं। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को आकर्षक जूलरी के साथ पूरा किया।समारोह के लिए रवाना होने से पहले तृषा ने मीडिया से बातचीत में विजय की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “धन्यवाद, आगे के लिए उत्सुक हूं।”
Chief Minister Oath Ceremony : फिल्म और राजनीति जगत की कई हस्तियां रहीं मौजूद
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। तमिल अभिनेत्री संगीता और गायक कृष भी समारोह में शामिल हुए।समारोह के दौरान स्टेडियम में भारी भीड़ और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विजय के समर्थक उन्हें राजनीति में नई उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं।
Chief Minister Oath Ceremony : पहली बार चुनाव लड़कर बनाई सरकार
सी जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कज़गम ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पहली बार हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाने में सफलता हासिल की।
Chief Minister Oath Ceremony : 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा
विजय ने शनिवार को राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार गठन के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। तमिलनाडु में बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता थी।समर्थन देने वालों में टीवीके के 108 विधायक, कांग्रेस के 5, CPI के 2, CPI(M) के 2, VCK के 2 और IUML के 2 विधायक शामिल हैं।
read more : Police Station Attack : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, पुलिस थाने पर धावा, 3 जवानों की मौत

