LPG Gas : गैस चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
LPG Gas : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सामने आए LPG गैस चोरी और हेराफेरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव, गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर और व्यापारी मनीष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गैर जमानती धाराओं के तहत कोर्ट में पेश किया है।

LPG Gas : 24 दिसंबर को पकड़ा गया था अवैध रिफलिंग का मामला
जानकारी के मुताबिक सिंघोड़ा क्षेत्र में 24 दिसंबर को अवैध गैस रिफलिंग करते हुए 6 LPG कैप्सूल जब्त किए गए थे। इन कैप्सूलों में करीब 102 मीट्रिक टन गैस मौजूद थी। मामले की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर गैस गबन और हेराफेरी का खुलासा हुआ।
LPG Gas : एक सप्ताह में 92 टन गैस हेराफेरी का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक सप्ताह के भीतर करीब 92 टन LPG गैस की हेराफेरी की। इस पूरे घोटाले में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये के गैस गबन का आरोप लगाया गया है।

LPG Gas : सुपुर्दगी के बाद गैस बेचने का आरोप
पुलिस के अनुसार जब्त LPG कैप्सूल ठाकुर पेट्रो-केमिकल को सुपुर्द किए गए थे। आरोप है कि सुपुर्दगी मिलने के बाद गैस की अवैध तरीके से हेराफेरी कर उसे बेच दिया गया। इसके बाद वजन कराकर फर्जी रिपोर्ट तैयार की गई और प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश की गई।
LPG Gas : पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा
महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में सप्ताह भर पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अब तीन और आरोपियों को पकड़ा गया है।
LPG Gas : दो आरोपी अब भी फरार
पुलिस के मुताबिक मामले में अभी भी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
read more : City Bus Fire : रायपुर में चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, VIP चौक के पास मची अफरा-तफरी

