Aaj Ka Panchang :10 मई 2026, रविवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी और शीतलाष्टमी व्रत भी किया जाएगा। खास बात यह है कि रविवार से पंचक की शुरुआत हो रही है, जिसे ज्योतिष में ‘रोग पंचक’ कहा जाता है। मान्यता है कि इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

Aaj Ka Panchang :अष्टमी तिथि और शुभ योग का प्रभाव
पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 10 मई को दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। वहीं ब्रह्म योग देर रात 2 बजकर 9 मिनट तक प्रभावी रहेगा। धनिष्ठा नक्षत्र रात 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म योग में पूजा-पाठ और शुभ कार्य करना विशेष फलदायी माना जाता है।
Aaj Ka Panchang :रविवार से शुरू हुआ रोग पंचक
ज्योतिष शास्त्र में पंचक को विशेष महत्व दिया गया है। जब पंचक की शुरुआत रविवार से होती है तो उसे रोग पंचक कहा जाता है। माना जाता है कि इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए खानपान और दिनचर्या में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
Aaj Ka Panchang :10 मई 2026 के शुभ मुहूर्त
रविवार को कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, जिनमें पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य करना लाभकारी रहेगा।
ब्रह्म मुहूर्त
सुबह 04:38 बजे से 05:22 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त
दोपहर 12:09 बजे से 01:01 बजे तक
विजय मुहूर्त
दोपहर 02:45 बजे से 03:37 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त
शाम 07:03 बजे से 07:25 बजे तक
अमृत काल
दोपहर 01:49 बजे से 03:30 बजे तक
10 मई 2026 के अशुभ समय
रविवार को राहुकाल और अन्य अशुभ समय में नए कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।
राहुकाल
शाम 05:27 बजे से 07:04 बजे तक
यमगण्ड
दोपहर 12:35 बजे से 02:12 बजे तक
गुलिक काल
दोपहर 03:49 बजे से 05:27 बजे तक
दुर्मुहूर्त
शाम 05:20 बजे से 06:12 बजे तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय
सुबह 05:33 बजे
सूर्यास्त
शाम 07:01 बजे
read more ; Aaj Ka Panchang: कालाष्टमी और सर्वार्थसिद्धि योग में बन रहे शुभ संयोग, जानें राहुकाल और विवाह मुहूर्त

