Shapath Grahan Ceremony : शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
Shapath Grahan Ceremony : विष्णुदेव साय पश्चिम बंगाल दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और मंत्री दयाल दास बघेल भी रवाना हुए हैं। सभी नेता पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।जानकारी के अनुसार शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया है, जिसके बाद कल उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर देश के कई राज्यों के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

Shapath Grahan Ceremony : असम के शपथ ग्रहण समारोह में भी छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल रहेगा मौजूद
Shapath Grahan Ceremony : पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है और शुभेंदु अधिकारी के अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि नए नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलेगी।वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 मई को असम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे।इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सांसद विजय बघेल भी समारोह में शामिल होंगे।
READ MORE : PMGSY Inspection : एमसीबी की ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब कोरिया जिले के जिम्

