Sushasan Tihar : कांग्रेस ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, 2978 आवेदनों के निराकरण पर उठाए सवाल
Sushasan Tihar : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने सुशासन तिहार को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व नगर निगम कार्यकाल के दौरान आयोजित सुशासन तिहार में शहरवासियों से कुल 2978 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन्हें प्रशासन ने पूरी तरह निराकृत बताया था, लेकिन जमीनी स्तर पर आज तक किसी भी समस्या का वास्तविक समाधान नहीं हुआ।

Sushasan Tihar : राजेश चौधरी ने कहा कि सुशासन तिहार केवल कागजों तक सीमित रह गया है और जनता को गुमराह करने का काम किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने समस्याओं के निराकरण के दावे तो किए, लेकिन शहर की मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं।
Sushasan Tihar : मूलभूत समस्याएं अब भी बरकरार, जल्द समाधान की मांग
Sushasan Tihar : प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आम जनता आज भी सड़क, पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का वास्तविक समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आगे भी इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाती रहेगी।कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि लंबित समस्याओं का जल्द से जल्द वास्तविक और जमीनी स्तर पर निराकरण किया जाए, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके।
read more : Religious Controversy : व्हाट्सएप पर हिंदू देवी-देवताओं पर कथित अभद्र टिप्पणी से बवाल, निगम परिसर में बजरंग दल का हंगामा

