,

CM Delhi Visit : सीएम डॉ. मोहन यादव ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में जीत पर दी बधाई

CM Delhi Visit mohan-yadav-meets-bjp-president

CM Delhi Visit : केंद्रीय कार्यालय में समसामयिक मुद्दों पर चर्चा, फूलों का गुलदस्ता देकर किया सम्मान

By: Vijay Yadav

CM Delhi Visit : नई दिल्ली/भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। यह भेंट भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री ने बंगाल, असम समेत अन्य राज्यों में पार्टी से उच्च प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, राज्य और केंद्र से जुड़े मुद्दों सहित आगामी योजनाओं को लेकर भी बातचीत होने की जानकारी सामने आई है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मोहन सरकार ढाई साल का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है, बचे ढाई साल में प्रदेश के विकास और जनता से जुड़े बाकी कामों की रूपरेखा किस तरह से आगे बढ़ेगी, इस मुद्दे पर भी राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा हुई होगी। वही राज्य में अभी बचे निगम मंडलों में नियुक्ति होना बाकी है, इसे लेकर भी राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार मंथन होना है।

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…