Gold Silver Price Today : नई दिल्ली, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत सोने और चांदी के दामों में तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने खुलते ही जोरदार छलांग लगाई, जबकि सोने की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली।
Gold Silver Price Today : MCX पर क्या रहे भाव?
आज सुबह चांदी के जुलाई वायदा में शुरुआती कारोबार के दौरान करीब ₹3,300 तक की तेजी दर्ज की गई। पिछला बंद भाव लगभग ₹2,58,500 प्रति किलो था, जो खुलते ही बढ़कर ₹2,59,900 के आसपास पहुंचा और आगे बढ़ते हुए ₹2,61,800 के करीब तक चला गया। सुबह करीब 9:15 बजे यह ₹2.61 लाख प्रति किलो के आसपास कारोबार करता दिखा।
वहीं सोने के जून वायदा में भी उछाल रहा। पिछला बंद भाव करीब ₹1,52,200 प्रति 10 ग्राम था, जो खुलते ही बढ़कर ₹1,52,600 के ऊपर पहुंचा और शुरुआती कारोबार में ₹1,53,000 के करीब तक चला गया। सुबह के समय यह लगभग ₹1,52,800 पर ट्रेड कर रहा था।

Gold Silver Price Today : सर्राफा बाजार का हाल
दिलचस्प बात यह रही कि जहां MCX पर तेजी दिखी, वहीं सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
24 कैरेट सोना करीब ₹320 सस्ता होकर ₹1,52,680 प्रति 10 ग्राम पर आ गया
22 कैरेट सोना ₹300 गिरकर लगभग ₹1,39,950 पर रहा
18 कैरेट सोना ₹240 की गिरावट के साथ करीब ₹1,14,510 पर पहुंचा
दूसरी ओर चांदी की कीमत में मजबूती जारी रही और यह करीब ₹5,000 उछलकर ₹2,75,000 प्रति किलो तक पहुंच गई।
Gold Silver Price Today : प्रमुख शहरों में सोने के भाव (सुबह)
इंदौर/भोपाल: 24K ₹1,52,730 | 22K ₹1,39,950 के आसपास | 18K ₹1,14,560
दिल्ली: 24K ₹1,52,880 | 22K ₹1,40,100 | 18K ₹1,14,660
मुंबई: 24K ₹1,52,680 | 22K ₹1,39,950 | 18K ₹1,14,510
कोलकाता: 24K ₹1,52,680 | 22K ₹1,39,950 | 18K ₹1,14,510
चेन्नई: 24K ₹1,53,840 | 22K ₹1,41,020 | 18K ₹1,17,720
लखनऊ/कानपुर: 24K ₹1,52,880 | 22K ₹1,40,100 | 18K ₹1,14,660
पटना: 24K ₹1,52,780 | 22K ₹1,40,000 | 18K ₹1,14,610
जयपुर: 24K ₹1,52,880 | 22K ₹1,40,100 | 18K ₹1,14,710
Gold Silver Price Today : तेजी की वजह क्या है?
विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर में कमजोरी और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीदों ने बाजार को सहारा दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भी कीमती धातुओं के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है।
कमोडिटी बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कीमतों में मजबूती बनी हुई है।

