REPORT BY : SUMAN
Tourism Development : पर्यटन विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Tourism Development : जयपुर में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक शासन सचिवालय में हुई, जिसमें पर्यटन विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति शुचि त्यागी तथा पर्यटन आयुक्त रुक्मिणी रियाड़ भी मौजूद रहीं। इस दौरान पर्यटन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

Tourism Development : जयपुर सचिवालय में हुई बैठक, विभागीय योजनाओं की हुई समीक्षा
Tourism Development : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्यटन विकास कार्यों को गति प्रदान की जाए और प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन धरोहरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जाए।
Tourism Development : बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, पर्यटन स्थलों के विकास और कला एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को योजनाओं की समयबद्ध मॉनिटरिंग और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
READ MORE :Sushasan Tihar : सुशासन तिहार में जमीन पर बैठकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

