Sushasan Tihar : बम्हनी समाधान शिविर में मौके पर कई मामलों का हुआ निराकरण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Sushasan Tihar : छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत बम्हनी में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और आवेदन लेकर पहुंचे, जहां कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि समाधान शिविर शासन, प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सपनों को पूरा करने का माध्यम है।

Sushasan Tihar : उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बम्हनी सेक्टर की 24 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2024-25 के तहत 8066 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें 7069 आवास पूर्ण हो चुके हैं। वहीं वर्ष 2025-26 में 1822 नए आवास स्वीकृत किए गए हैं।शिविर में रोजगार और विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण, पुलिया निर्माण, नाला सफाई, आंगनबाड़ी भवन और नाली निर्माण सहित 163 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी लागत लगभग 4.92 करोड़ रुपये बताई गई। मजदूरों को अब तक 3.73 करोड़ रुपये की मजदूरी का भुगतान किया जा चुका है।

Sushasan Tihar : डिप्टी सीएम ने महिला स्व सहायता समूहों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बम्हनी सेक्टर के 456 समूहों को 68.40 लाख रुपये की चक्रीय निधि और 312 समूहों को 1.87 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि प्रदान की गई है।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश में नक्सलवाद समाप्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व की सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से लगातार काम कर रही है और अब तक 27 किश्तें जारी की जा चुकी हैं।

Sushasan Tihar : समाधान शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। डिप्टी सीएम ने 13 हितग्राहियों को पेंशन पत्र, 3 को आवास की चाबी, 25 को राशन कार्ड, 14 को जॉब कार्ड और 10 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इसके अलावा किसानों को किसान पुस्तिका, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और कृषि ऋण चेक भी प्रदान किए गए। कक्षा 12वीं में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र खेमलाल गंधर्व को भी सम्मानित किया गया।शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉल्स का निरीक्षण करते हुए विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं की जानकारी हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे और शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
READ MORE : Congress Protest : बिजली-पानी और सड़क की मांग को लेकर चिरमिरी में कांग्रेस का प्रदर्शन

