Congress Protest : अहिंसा चौक पर दिनभर चला भूख हड़ताल, चक्का जाम और आमसभा का कार्यक्रम
Congress Protest : छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में बिजली, पानी, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा प्रदर्शन किया। एमसीबी जिले के नगर पालिका निगम चिरमिरी क्षेत्र के हल्दीबाड़ी स्थित अहिंसा चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आमसभा, भूख हड़ताल और चक्का जाम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

Congress Protest : प्रदर्शन में अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। आंदोलन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवांश जैन ने किया।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चिरमिरी क्षेत्र में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था भी बदहाल है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी 10 प्रमुख मांगें सीधे आम जनता से जुड़ी हुई हैं और प्रशासन को जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
Congress Protest : कांग्रेस नेताओं ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन से 10 मांगें पूरी करने की मांग

Congress Protest : धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के कारण इलाके में दिनभर राजनीतिक माहौल गर्म रहा।वहीं नगर पालिका निगम चिरमिरी के कमिश्नर रामप्रसाद अचला ने कहा कि मांगों को लेकर प्रशासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
READ MORE : Attempt to Murder : ससुराल में टंगिया से जानलेवा हमला करने वाले दामाद को 10 साल की सजा

